शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
छोटे कद के लाल बहादुर शास्त्री ने कैसे अपने बड़े-बड़े फैसलों से चौंकाया?​ | अमेरिका की दादागिरी होगी खत्म! कनाडा अब US की जगह एशिया को बेचेगा अपना कच्चा तेल, तैयार है पूरा प्लान​ | CAFE-3 का बड़ा बदलाव! नई कारों के लिए बदलेंगे माइलेज के नियम, EV को भी मिलेगा फायदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Abhijeet Dipke Detained: प्रदर्शन से पहले हिरासत में अभिजीत डिपके? मरीन ड्राइव पर पोस्टर लेकर पहुंचे थे, जानें अब क्या बोले आशुतोष रांका​

Abhijeet Dipke Detained : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करने जा रही कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत डिपके को मुंबई पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, डिपके मरीन ड्राइव के पास पोस्टर लेकर […]

Abhijeet Dipke Detained : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज 2 अक्टूबर से देशव्यापी प्रदर्शन शुरू करने जा रही कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत डिपके को मुंबई पुलिस ने कुछ देर के लिए हिरासत में लिया। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, डिपके मरीन ड्राइव के पास पोस्टर लेकर नजर आए थे। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

वहीं, CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने डिपके को हिरासत में लिए जाने की खबर से इनकार किया। उन्होंने कहा, डिपके को हिरासत में नहीं लिया गया है। वह मुंबई की सड़कों पर घूमने में व्यस्त हैं। इसके बाद डिपके ने कार के अंदर से अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

Fake News

Dipke hasn’t been detained. He is busy roaming on the streets of Mumbai. https://t.co/x3Um2M1863

— Ashutosh Ranka October 1, 2026

शिवाजी पार्क से शुरू होगा CJP का प्रदर्शन

CJP ने 2 अक्टूबर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के मुताबिक, प्रदर्शन की शुरुआत मुंबई के शिवाजी पार्क से होगी। इसके बाद आंदोलन को देश के अन्य हिस्सों तक ले जाया जाएगा। पार्टी प्रमुख अभिजीत डिपके ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग भी की है। उनका कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता होनी चाहिए और इसमें सिविल सोसाइटी की भागीदारी भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

ये भी पढ़ें: 

CJP ने चुनाव आयोग पर लगाए आरोप

https://t.co/x30ANXj1yd pic.twitter.com/G17F0XO3tO

— Abhijeet Dipke October 1, 2026

CJP ने चुनाव आयोग पर मतदाताओं के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि जब तक ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। मुंबई में डिपके ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति पारदर्शी होनी चाहिए और इसमें सिविल सोसाइटी की भागीदारी होनी चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन को लेकर कहा कि आंदोलन की शुरुआत शिवाजी पार्क से होगी और इसके बाद इसे पूरे देश में फैलाया जाएगा। डिपके के मुताबिक, यह आंदोलन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद ही समाप्त होगा। हालांकि, चुनाव आयोग के खिलाफ लगाए गए ये आरोप CJP के दावे हैं। 

ये भी पढ़ें: 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY