मंगलवार, 22 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Google पर सर्च किया डॉक्टर का नंबर, कॉल करते ही हो गया खेला… खाते से उड़ गए 5 लाख रुपये​ | बुढ़ापे में शुरू हुआ अफेयर, फिर 70 साल की प्रेमिका ने प्रेमी को मारकर जला दी लाश… DNA टेस्ट से खुला राज​ | Delhi Minor Gangrape | कालकाजी मंदिर के पास हैवानियत! दर्शन कर लौट रही नाबालिग से फर्जी पुलिसकर्मियों ने किया गैंगरेप, इलाके में सनसनी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IIT बॉम्बे सुसाइड केस में बड़ा मोड़: सामने आया साहिल वाकोडे का 15 मिनट का CCTV फुटेज, परीक्षा हॉल में क्या हुआ था? खुल गया राज​

IIT Bombay Suicide News: देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी बॉम्बे में बी.टेक सेकेंड ईयर के छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में एक बेहद अहम और सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. घटना के दो दिन बाद सामने आए 15 मिनट की इस फुटेज में परीक्षा हॉल का पूरा घटनाक्रम कैद हुआ […]

IIT Bombay Suicide News: देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी बॉम्बे में बी.टेक सेकेंड ईयर के छात्र साहिल रवींद्र वाकोडे की संदिग्ध आत्महत्या के मामले में एक बेहद अहम और सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. घटना के दो दिन बाद सामने आए 15 मिनट की इस फुटेज में परीक्षा हॉल का पूरा घटनाक्रम कैद हुआ है. यह फुटेज अब मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच की जांच के लिए सबसे अहम सबूत बन गया है.

एसीपी धर्मवीर बनसोड के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की विशेष टीम इस पूरे फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर रही है. इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, क्लासरूम और लॉबी में लगे सीसीटीवी कैमरों ने दोपहर 12:30 से 12:45 बजे के बीच का पूरा वाकया रिकॉर्ड किया है. दोपहर 1 बजे परीक्षा खत्म होने वाली थी. फुटेज में दिखा कि साहिल वाकोडे अपनी सीट पर थोड़ा झुककर अपनी जेब में रखी किसी चीज की तरफ देख रहा था. आरोप है कि वह प्रश्नपत्र का उत्तर पाने के लिए ChatGPT AI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहा था.

फुटेज में दिखा कि कोर्स इंस्ट्रक्टर और परीक्षा निरीक्षक प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया. उन्होंने मौके पर जाकर उससे पूछताछ की और फिर उसे बाकी छात्रों से अलग ले जाकर परीक्षा हॉल से बाहर जाने को कहा.

हॉस्टल रूम में 1:25 बजे एंट्री और फिर खामोशी…

लॉबी और हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल से पता चला है कि परीक्षा हॉल से बाहर आने के बाद साहिल करीब दोपहर 1:25 बजे अपने हॉस्टल रूम में दाखिल हुआ. जांच अधिकारियों के अनुसार, उस वक्त कमरे में प्रवेश करने के बाद साहिल फिर कभी बाहर नहीं निकला. बाद में जब दरवाजा खोला गया तो उसका शव मिला.

क्राइम ब्रांच ने कमरे की ली तलाशी, सुसाइड नोट की तलाश जारी

मामले की जांच अब पवई पुलिस स्टेशन से पूरी तरह मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की जा रही है. सोमवार को एसीपी धर्मवीर बनसोड की टीम ने साहिल के हॉस्टल रूम की बारीकी से तलाशी ली और पंचनामा तैयार किया.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया IIT बॉम्बे में पहले हुए एक सुसाइड केस में स्थानीय पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला था, जो बाद में एक किताब से बरामद हुआ था. हम सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इस बार ऐसी कोई चूक न हो. फिलहाल कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन साहिल का मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस कब्जे में ले लिए गए हैं.

पिता ने लगाए थे गंभीर आरोप, प्रो. डूला पर SC/ST एक्ट के तहत केस

साहिल वाकोडे के पिता रवींद्र वाकोडे की शिकायत पर पवई पुलिस ने शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 और SC/ST अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की थी, जिसमें प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला को नामजद किया गया था.

पिता का आरोप है कि प्रो. डूला पिछले तीन महीनों से साहिल के साथ जातिगत भेदभाव कर रहे थे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. हालांकि, आईआईटी बॉम्बे फैकल्टी फोरम का दावा है कि प्रोफेसर ने केवल परीक्षा नियमों का पालन किया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY