सोमवार, 9 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी में सीटों को लेकर NDA में हलचल, संजय निषाद ने BJP अध्यक्ष के सामने रखी ये मांग​ | Kawasaki नई बाइक भारत में लॉन्च, कीमत है 7.83 लाख रुपए, 649cc का इंजन​ | जेनसेन हुआंग से लेकर एलन मस्क तक…टेक जगत के वो 5 अरबपति जिनके ‘अफेयर्स’ और पर्सनल लाइफ ने मचाया हड़कंप!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj ka Mausam: राजस्थान से MP तक लुढ़का पारा…इन राज्यों में बारिश, जानें दिल्ली-हिमाचल का हाल​

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में अब सुबहशाम और रात में ठंड का अहसास होने लगा है. उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है. वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में अब भी मूसलाधार बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. […]

Aaj ka Mausam: उत्तर भारत में अब सुबहशाम और रात में ठंड का अहसास होने लगा है. उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है. वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में अब भी मूसलाधार बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहाड़ी राज्यों में बर्फाबारी ने मौसम सुहावना बना दिया है. इसी बीच मौसम विभाग ने 6 नवंबर यानी आज के मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है.

देश की राजधानी दिल्ली की हवा लगाार बहुत खराब होती जा रही है. दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां 9 नवंबर तक हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है. इसके बाद 10 और 11 नवंबर को सुबहसुबह हल्का कोहरा या धुंध छा सकती है. राज्य में अधिकतम 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

यूपीबिहार में बढ़ रही ठंड

उत्तर प्रदेश में सुबहशाम और रात में ठंड महसूस की जाने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में राज्य में ठंड और बढ़ेगी. यहां कोहरे के अलावा धुंध की भी दस्तक रहेगी. तापमान में गिरावट दर्ज होगी. बिहार में आज मौसम सामान्य रहने का अनुमान है. प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं है. सुबह कुछ जगहों पर हल्की धुंध रह सकती है. सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस होगी.

झारखंड में अब धीरेधीरे ठंड का असर बढ़ रहा है. दिवाली तक राज्य में मौसम खुला रहेगा. इसके बाद 9, 10 और 11 नवंबर को एक बार फिर राज्य के मौसम का मिजाज बदल सकता है और बारिश हो सकती है. पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भी इस दौरान बारिश हो सकती है. ओडिशा में कल मौससी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

राजस्थान से एमपी तक लुढ़क रहा पारा

राजस्थान में आज ज्यादातर हिस्सों में मौसम बिल्कुल साफ रहेगा. सबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होगी. पूर्वी और दक्षिणी राजस्थान के कुछ शहरों में रात के तापमान में गिरावट से सर्दी का अहसान बढ़ रहा है. मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश में कहीं भी आंधीबारिश का अलर्ट नहीं है.

दक्षिण भारत में बारिश का दौर

दक्षिण भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय आंध्र प्रदेश में 11 नवंबर तक अलगअलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. वहीं, केरल में 8 नवंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में गरजचमक के साथ बारिश होने का अनुमान है. दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कल कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत में अगले हफ्ते मौसम सक्रिय होगा. अरुणाचल प्रदेश में 9 से 11 नवंबर के बीच अलगअलग स्थानों पर बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 8 से 11 नवंबर तक बारिश का अनुमान है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 11 नवंबर तक अलगअलग स्थानों पर बारिश हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों के मौसम का हाल

उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पहाड़ी जिलों में कहींकहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है. 8 और 9 नवंबर को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है. इन जिलों के 3300 मीटर या उससे ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा.

यहां 910 नवंबर को ऊंचे व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. इस दौरान ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात होने की भी संभावना है. जम्मूकश्मीर में आज हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर हल्की बर्फबारी होने की संभावना है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY