कैमिकल और फर्टीलाइजर्स मिनिस्ट्री के फार्मास्यूटिकल्स डिपार्टमेंट की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी ने 9 नवंबर 2026 से विभिन्न ब्रांडों की 543 कैंसररोधी दवाओं की अधिकतम खुदरा कीमत कम कर दी है. बयान में कहा गया है, “संशोधित मूल्य सूची में 27 अक्टूबर तक कंपनियों द्वारा दी गई जानकारी शामिल है. जैसेजैसे निर्माता अपनी नॉनशेड्यूल्ड कैंसररोधी दवाओं की रिवाइज्ड कीमतें जमा करेंगे, इस लिस्ट को अपडेट किया जाएगा.

543 कैंसररोधी दवाओं की कीमतों में बदलाव
विज्ञप्ति के अनुसार, कई प्रमुख कैंसररोधी ब्रांडों की कीमतों में भारी कमी आने वाली है. गौरतलब है कि NPPA ने 17 अक्टूबर को कहा था कि वह जनहित में 137 नॉनशेड्यूल्ड कैंसररोधी दवाओं के लिए ‘ट्रेड मार्जिन रैशनलाइजेशन’ लागू करेगा. इसका उद्देश्य कैंसर के इलाज को अधिक किफायती बनाना और कैंसररोधी दवाओं तक पहुंच को बेहतर बनाना है.
मेकर्स को अपनी रिवाइज्ड लिस्ट NPPA को सौंपने का निर्देश दिया गया था. रिपोर्ट के अनुसार, इन 137 नॉनशेड्यूल्ड कैंसररोधी दवाओं में शामिल हैं: 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं; स्तन और प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली ‘डेनोसुमैब’ ; कैंसर के मरीजों में न्यूट्रोपेनिया को रोकने के लिए इस्तेमाल होने वाली ‘पेगफिल्ग्रास्टिम’ ; और ‘बेवासिज़ुमैब’ जिसे कोलन, ओवेरियन और सर्वाइकल कैंसर के इलाज के लिए मंजूरी मिली हुई है.
2,5003,500 करोड़ की सेविंग
- NPPA के अनुसार, भारत में कैंसररोधी दवाओं के बाजार में लगभग 225 दवाएं और 500 फॉर्मूलेशन शामिल हैं. इसका सालाना बाजार टर्नओवर लगभग 12,500 करोड़ रुपए है. 27 अक्टूबर को ‘मिंट’ की एक रिपोर्ट में, दो अधिकारियों और एक सरकारी दस्तावेज के हवाले से बताया गया है कि कीमतों में इस कटौती के बाद, मरीजों को अपनी जेब से होने वाले खर्च में सालाना 2,5003,500 करोड़ रुपए की सेविंग होगी.
- सबसे बड़ी कटौती ‘थायोटेपा’ की कीमत में की गई है. यह एक कीमोथेरेपी इंजेक्शन है, जिसका इस्तेमाल स्टेम सेल ट्रांसप्लांट से पहले और ब्लैडर कैंसर के इलाज में किया जाता है. सैमटेपा की 100 mg शीशी की MRP में 72,921.53 रुपए की कटौती की गई है, जिससे इसकी कीमत 80,071.86 रुपए से घटकर 7,150.33 रुपए हो गई है.
- इसके अलावा, प्रतिशत के हिसाब से देखें तो ब्रेस्ट कैंसर की दवा ‘पैल्बोसाइक्लिब’ की कीमत में सबसे बड़ी गिरावट — 93.3% — देखी गई है. अब ‘पैल्बोप्रो’ 125 mg कैप्सूल के 21 कैप्सूल वाले पैक की कीमत 40,421.33 रुपए से घटकर 2,720 रुपए हो गई है .
- HER2पॉजिटिव ब्रेस्ट कैंसर के इलाज में दी जाने वाली दवा ‘पर्टुज़ुमैब’ के ‘हर्टुमैब’ फॉर्मूलेशन की रिटेल कीमत में प्रति शीशी 64,358 रुपए की कमी आई है, जिससे यह 94,951 रुपए से घटकर 30,593 रुपए हो गई है.
- ‘पर्टुज़ुमैब’ के ही एक अन्य ब्रांड, ‘लुपीहर’ 420 mg की कीमत में 46,161.65 रुपए की कमी की गई है, जिससे इसकी कीमत 83,520 रुपए से घटकर 37,358.35 रुपए प्रति शीशी हो गई है.
- मेटास्टैटिक कोलोरेक्टल कैंसर, नॉनस्मॉल सेल लंग कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ओवेरियन ट्यूमर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली बायोलॉजिकल थेरेपी, ‘बेवासिजुमैब’ की MRP में भी कटौती की गई है. ‘इवजुमैब’ 400 mg इंजेक्शन की कीमत में 56,340.12 रुपए की कमी आई है, जिससे यह 69,852.12 रुपए से घटकर 13,512 रुपए हो गई है.
- इसी तरह, ‘बेवासिजैब’ 400 mg की कीमत में 56,248.34 रुपए की कमी आई है, जिससे इसकी रिटेल कीमत 65,205.09 रुपए से घटकर 8,956.75 रुपए हो गई है.
- ‘सिजुमैब’ 400 mg की कीमत में 47,605 रुपए की कमी की गई है, जिससे यह 57,816 रुपए से घटकर 10,211 रुपए हो गई है. BRCAम्यूटेटेड ओवेरियन, ब्रेस्ट और पैंक्रियाटिक कैंसर में इस्तेमाल होने वाली ओलापारिब टैबलेट्स के ‘Brcaone’ 150 mg पैक की कीमत में 34,790.37 रुपए की कमी आई है, जिससे इसकी कीमत 46,364.05 रुपए से घटकर 11,573.68 रुपए हो गई है.
- एक्यूट लिम्फोब्लास्टिक ल्यूकेमिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली पेगास्पार्गिनेज की इंजेक्शन दवा ‘Peg LAparagin’ की कीमत में 34,079.12 रुपए की कमी की गई है, जिससे यह 41,845.97 रुपए से घटकर 7,766.85 रुपए पर आ गई है.
- मेटास्टैटिक प्रोस्टेट कैंसर के लिए, ‘Abirat’ ब्रांड नाम से बिकने वाली एबिराटेरोन एसीटेट 250 mg टैबलेट्स की कीमत में 32,024.33 रुपए की कमी आई है. इससे 120 टैबलेट्स वाली बोतल की कीमत 36,088.81 रुपए से घटकर 4,064.48 रुपए हो गई है.
- कीमतों में कटौती के तहत, एबॉट हेल्थकेयर की ‘Bevazicab’ की MRP भी 21,767.70 रुपए से घटाकर 5,930.1 रुपए कर दी गई है. RPG लाइफ साइंसेज की ‘Fullbreca’ की कीमत 26,072.16 रुपए से घटकर 5,491 रुपए हो गई है.
- हेटेरो हेल्थकेयर की ‘FLUDANOX’ वायल की कीमत 14,235 रुपए से घटकर 2,432 रुपए हो गई है. RPG लाइफ साइंसेज की ‘Debrumab’ 60 mg की कीमत ₹22,031.25 से घटकर 5,941 रुपए हो गई है.
- RPG लाइफ साइंसेज की ‘Enuta’ की कीमत 6,578.20 रुपए से घटाकर 2,232.0 रुपए कर दी गई है. आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. रेड्डीज़ लैबोरेटरीज की एजासाइटिन की कीमत 6,337 रुपए से घटाकर 1,495 रुपए कर दी गई है, और नैटको फार्मा की डसनाट 20 की कीमत अब 2,812.50 रुपए से घटकर 1,085.9 रुपए हो जाएगी.