शनिवार, 12 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
CM Yogi Adityanath: श्रीराम वन गमन मार्ग के पैकेज-दो में खामियां, योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, एक्सईएन निलंबित, ठेकेदार फर्म पर भी रोक​ | Bigg Boss 20: पहले हफ्ते ही नंबर-1 बने काजी तौकीर, टॉप-5 की लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम​ | Bijnor National Lok Adalat: बिजनौर में नेशनल लोक अदालत, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने 345 लोन मामलों में कराया सेटलमेंट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में 16 सितंबर तक बारिश… यूपी-बिहार से लेकर सिक्किम तक अलर्ट, जानें हिमाचल-उत्तराखंड समेत अपने इलाके का हाल​

Aaj Ka Mausam: देश में मॉनसून अपने अंतिम चरण में है. अपनी वापसी से पहले मॉनसून रौद्र रूप दिखा रहा है. सितंबर के दूसरे सप्ताह में कई राज्यों में झमाझम बरसात हो रही है. 12 सितंबर को यानी आज उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर […]

Aaj Ka Mausam: देश में मॉनसून अपने अंतिम चरण में है. अपनी वापसी से पहले मॉनसून रौद्र रूप दिखा रहा है. सितंबर के दूसरे सप्ताह में कई राज्यों में झमाझम बरसात हो रही है. 12 सितंबर को यानी आज उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है. पहाड़ों में बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा भी बना हुआ है.

मौसम विभाग के अनुसार, आज देश की राजधानी दिल्ली में आसमान में आमतौर पर बादलों का डेरा रह सकता है और मध्यम बरसात देखने को मिल सकती है. वहीं आज राज्य में अधिकतम 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में 16 सितंबर तक बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है. राज्य में 13 से 16 तारीख तक हल्की बरसात देखने को मिल सकती है.

यूपी से लेकर झारखंड तक बारिश

उत्तर प्रदेश में मॉनसून इन दिनों जमकर बरस रहा है. शुक्रवार को यूपी के कई स्थानों पर बरसात हुई. मौसम विभाग की ओर से आज भी राज्य के अलगअलग स्थानों पर बारिश और गरजचमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है, लेकिन राज्य के लिए कोई चेतावनी नहीं जारी की गई है. बिहार में भी आज कई जिलों में मौसम सक्रिय दिख सकता है. मौसम विभाग ने आज राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. झारखंड में भी कई इलाकों में मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है.

राजस्थान से छत्तीसगढ तक अलर्ट

राजस्थान के कई इलाकों में आज भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मध्य प्रदेश में कई इलाकों में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. छत्तीसगढ के कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है. पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. हरियाणा में भी कई जगह बादल छाए रहने और गरजचमक के साथ बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ गरजचमक और तेज हवाएं चल सकती हैं. आज असम, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और सिक्किम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण भारत में केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बारिश देखने को मिल सकती है.

पहाड़ी इलाकों आंधीबारिश

उत्तराखंड में आज राज्य के सभी 13 जिलों में गरजचमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बादलों के जोरदार बरसने की संभवना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश में सोलन, बिलासपुर, किन्नौर, लाहौलस्पीति, सिरमौर और कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है. जम्मू कश्मीर में भी कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY