शनिवार, 12 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
मानसून में घर में जगह-जगह दिखाई दे रही है सीलन, ये तो नहीं हैं वजहें​ | Varanasi Sewer Line: वाराणसी में सीवर लाइन में मिलीं बालू से भरी बोरियां, साजिश के शक में नगर निगम ने कराई FIR​ | Hartalika Teej Mehndi Designs 2026: हरतालिका तीज पर लगाएं ये आसान मेहंदी डिजाइन, समय भी लगेगा कम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मानसून में घर में जगह-जगह दिखाई दे रही है सीलन, ये तो नहीं हैं वजहें​

बारिश होने के बाद आपके घर की दीवारों और सीलिंग का सीलन की वजह से बुरा हाल हो जाता है तो आपको इसकी वजह पता लगानी चाहिए ताकि प्रॉब्लम को फिक्स किया जा सके. सीलन आपका घर न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि इससे घर की मजबूती को भी नुकसान पहुंचता है. इसके […]

बारिश होने के बाद आपके घर की दीवारों और सीलिंग का सीलन की वजह से बुरा हाल हो जाता है तो आपको इसकी वजह पता लगानी चाहिए ताकि प्रॉब्लम को फिक्स किया जा सके. सीलन आपका घर न सिर्फ देखने में खराब लगता है, बल्कि इससे घर की मजबूती को भी नुकसान पहुंचता है. इसके अलावा दीवारों और छत का पेंट खराब होने से लेकर दीवार पर लगी टीवी, सीलिंग फैन के खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है. बहुत ज्यादा बारिश ही नहीं बल्कि कुछ और वजहों से भी सीलन आने लगती है.

सीलन की वजह से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों और बच्चोंबुजुर्गों को एलर्जी भी हो सकती है, जैसे जुकामखांसी, गले में खराश होना या फिर आंखों में जलन, क्योंकि सीलन से फफूंदी से हवा में फंगस के स्पोर्स फैलने लगते हैं. जरूरी है कि आप सीलन की समस्या को फिक्स करें. चलिए जान लेते हैं सीलन आने की वजहें.

छत पर सामान तो नहीं है जमा

कई बार छत पर बहुत सारा सामान रखा होता है. इस वजह से पानी वहां पर रुक जाता है और जल्दी सूखता नहीं है. इस वजह से ये सीलन बनकर सीलिंग और दीवारों के किनारों में दिखाई देने लगता है. कई बार ड्रेनेज की समस्या से भी छत पर पानी जमा हो जाता है.

प्लास्टर में दरारें बनना

जहां पर सीलन आ रही है, वहां की दीवार में बाहर की तरफ चेक करें. कहीं प्लास्टर में दरारे तो नहीं बन रही हैं या फिर कोई ऐसी जगह तो नहीं है जहां पर दीवार में बारिश का पानी सोख रहा हो. खासकर किनारों को जरूर चेक करें.

वाटर सप्लाई लाइन में लीकेज

अगर फर्स्ट फ्लोर के फर्श और दीवारों में नीचे की तरफ कहीं सीलन आ रही है तो हो सकता है कि वाटर सप्लाई के पाइप में या फिर सीवर में कहीं पर लीकेज की समस्या हो.

गड्ढे में जमा पानी

सीलन आ रही है तो आप अपने घर से सटी हुई जगह को बाहर से भी चेक करें कि जमीन में कहीं पानी तो गड्ढे में जमा नहीं हो रहा है या फिर घर से जो दीवार लगी हुई है उसमें गैप तो नहीं है. इससे पानी जमा होता रहता है जो सीलन की वजह बनता है.

वेंटिलेशन तो खराब नहीं है

अगर आपने हर जगह चेक कर लिया हो और कहीं पर समस्या नजर नहीं आ रही है तो हो सकता है कि आपके घर का वेंटिलेशन सही न हो. इस वजह से घर में पर्याप्त हवा और धूप नहीं आ पाती है और बारिश के बाद नमी नहीं सूखती है, जो सीलन बनने लगती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY