रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​ | UP Election 2027: विधानसभा चुनाव के लिए जारी नहीं की गई प्रत्याशियों की कोई भी लिस्ट, यूपी बीजेपी ने जारी किया खंडन​ | मथुरा में आज से BJP की बड़ी बैठक, UP चुनाव को लेकर बनेगा मेगा प्लान, इसी योजना पर आगे बढ़ेगी पार्टी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Aaj Ka Mausam: आंधी-बारिश… UP से झारखंड तक बिगड़ेगा मौसम, जानें हिमाचल-दिल्ली समेत 19 राज्यों का हाल​

Aaj Ka Mausam: नवंबर के दूसरे सप्ताह में कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है, लेकिन एक बार फिर मौसम बदल सकता है. कहीं तेज बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है तो कहीं आंधी और बिजली गिरने का खतरा […]

Aaj Ka Mausam: नवंबर के दूसरे सप्ताह में कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है. सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जाने लगी है, लेकिन एक बार फिर मौसम बदल सकता है. कहीं तेज बारिश लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है तो कहीं आंधी और बिजली गिरने का खतरा है. 11 नवंबर यानी आज के लिए कई राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है.

देश की राजधानी दिल्ली की हवा में इन दिनों सांस लेना एक चुनौती बना हुई है. क्योंकि यहां वायु गुणवत्ता बहुत से इलाकों में गंभीर श्रेणी में पहुंच गई है. वहीं दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां आज सुबह कोहरा या धुंध हो सकती है. अधिकतम 28 और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. दिल्ली में आने वाले 16 नवंबतर तक सुबहसुबह कोहरा या धुंध देखने को मिलने वाली है.

यूपी से लेकर झारखंड तक बारिश

उत्तर प्रदेश में आज मौसम बिगड़ने की संभावना है. राज्य के 22 जिलों के लिए बारिश और तेज हवा की चेतावनी मौसम विभाग की ओर से जारी की गई है. बिहार के कई जिलों में आज बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है. झारखंड में भी आज कई जिलों में आंधीबारिश की संभावना जताई है. कुछ जगहों पर गरजचमक के साथ बारिश होने की आशंका है. मौसम खराब रहने के दौरान बिजली गिरने का खतरा भी हो सकता है.

पश्चिम बंगाल में कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की है. राजस्थान में आमतौर पर शुष्क रहने वाले मौसम के बीच कुछ जिलों में बारिश की संभावना है. राजस्थान में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई. मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी आज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब के कई हिस्सों में बारिश और आंधी की चेतावनी है.

दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण भारत में आज तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरजचमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है. पूर्वोत्तर भारत में असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने का खतरा है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी वज्रपात हो सकता है. इन राज्यों में भारी बारिश भी हो सकती है.

पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी

उत्तराखंड में आज सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने वाला है. हिमाचल प्रदेश में किन्नौर, मंडी, ऊना, चंबा, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, कुल्लू और सिरमौर में बारिश तथा तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. जम्मू कश्मीर में भी आज मौसम बिगड़ा रह सकता है. यहां बारिश और बर्फबारी की स्थिति बन सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY