बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Houthi Attack Saudi Arabia: मक्का के पास ड्रोन को लेकर सऊदी-हूती आमने-सामने, हूतियों ने किया इनकार, F-15 गिराने का भी दावा​ | Sri Lanka के खिलाफ 80 रन की पारी से Jos Buttler का कमाल, Rohit Sharma को पछाड़ा​ | रिलायंस का बड़ा दांव, 5 साल के बांड से 12,500 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘सरकार बनने दो, IAS बनवा दूंगा…’ सपा नेता ने महिला बैंककर्मी को किया मैसेज, चैट में और क्या-क्या?​

Mathura Rajan Rizvi: मथुरा में समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. राजन रिजवी पर महिला बैंककर्मी को लगातार वाट्सऐप पर मैसेज भेजने और आपत्तिजनक तरीके से बातचीत करने के आरोप लगे हैं. महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजन रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस बीच मामले से जुड़ी वाट्सऐप […]

Mathura Rajan Rizvi: मथुरा में समाजवादी पार्टी के नेता डॉ. राजन रिजवी पर महिला बैंककर्मी को लगातार वाट्सऐप पर मैसेज भेजने और आपत्तिजनक तरीके से बातचीत करने के आरोप लगे हैं. महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजन रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस बीच मामले से जुड़ी वाट्सऐप चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

महिला बैंककर्मी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात राजन रिजवी से बैंक से जुड़े काम के सिलसिले में हुई थी. आरोप है कि इसी दौरान राजन रिजवी ने उसका निजी मोबाइल नंबर हासिल कर लिया. इसके बाद उसे लगातार वाट्सऐप मैसेज भेजे जाने लगे.

महिला का कहना है कि इन संदेशों से वह असहज हुई और उसने राजन रिजवी का नंबर ब्लॉक कर दिया. आरोप है कि इसके बाद भी उसकी निजी जानकारी जुटाने और उसकी गतिविधियों पर नजर रखने की कोशिश की गई.

वायरल चैट में क्या लिखा है?

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही चैट में राजन रिजवी की ओर से महिला की तारीफ करते हुए उसे ‘एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी महिला’ और ‘कंप्लीट वुमन’ बताया गया है. उसकी खूबसूरती, व्यक्तित्व और काम की भी तारीफ की गई है.

चैट में लिखा है कि ‘मेरे शब्दों से आपका दिल हर्ट हुआ है, तो आपसे मैं माफी मांगता हूं. वैसे मैंने कोई बात आपसे ऐसी नहीं कही, जो मर्यादा के खिलाफ हो. मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं, आप एक एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी महिला हैं. खूबसूरत होने के साथ आपकी सीरत बहुत अच्छी है. आप अपने काम में माहिर यानी आप एक कंप्लीट वुमन हैं.

चैट में आगे लिखा है कि मुझे आपकी पर्सनैलिटी पर यह आपकी जॉब अच्छी नहीं लगती. अगर भविष्य में कुछ राजनीति में आगे जाता हूं और सपा की सरकार बनती है, तो मैं आपको चीफ मिनिस्टर कोटे से डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवाने की कोशिश करूंगा.

पार्टी ने नेता को किया निष्कासित

राजन रिजवी समाजवादी पार्टी की अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं. चैट वायरल होने और मामला सामने आने के बाद पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने राजन रिजवी के खिलाफ आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस अब शिकायत, कथित चैट और महिला की ओर से लगाए गए अन्य आरोपों की जांच कर रही है. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल चैट की पुष्टि टीवी 9 नहीं करता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY