शनिवार, 12 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bijnor National Lok Adalat: बिजनौर में नेशनल लोक अदालत, उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने 345 लोन मामलों में कराया सेटलमेंट​ | खुद को लॉरेंस बिश्नोई की पत्नी बताकर दी जान से मारने की धमकी, महिला गिरफ्तार… हाथ में गुदवा रखा है नाम​ | मानसून में घर में जगह-जगह दिखाई दे रही है सीलन, ये तो नहीं हैं वजहें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जवानी में की थी लड़की से छेड़छाड़, 40 साल बाद 64 साल की उम्र में गिरफ्तार, बोला- याद नहीं किसे छेड़ा था​

Khandwa News: कानून के हाथ लंबे होते हैं और गुनाहगार चाहे कितना भी पुराना क्यों न हो, एक न एक दिन सलाखों के पीछे पहुंच ही जाता है. मध्य प्रदेश के मोघट रोड थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां जवानी के दिनों में युवती से छेड़छाड़ करने वाला एक आरोपी […]

Khandwa News: कानून के हाथ लंबे होते हैं और गुनाहगार चाहे कितना भी पुराना क्यों न हो, एक न एक दिन सलाखों के पीछे पहुंच ही जाता है. मध्य प्रदेश के मोघट रोड थाना क्षेत्र से एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां जवानी के दिनों में युवती से छेड़छाड़ करने वाला एक आरोपी करीब 40 साल बाद पुलिस की गिरफ्त में आया है. गिरफ्तारी के समय आरोपी की उम्र 64 वर्ष हो चुकी है. 40 साल तक पुलिस और अदालत की आंखों में धूल झोंकने वाला यह आरोपी अब जेल की हवा खा रहा है.

मोघट रोड पुलिस के अनुसार, वर्ष 1986 में संजय नगर निवासी अशोक कुमार पिता पॉपसिंग उर्फ पप्पू के खिलाफ एक महिला ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था. उस समय अशोक की उम्र महज 24 वर्ष थी. पुलिस ने तब उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, जहां से उसे जमानत मिल गई थी. लेकिन जमानत मिलने के बाद अशोक अदालत में होने वाली किसी भी पेशी पर उपस्थित नहीं हुआ और लगातार फरार रहा. अदालत ने उसके खिलाफ स्थाई वारंट जारी कर दिया था, जिसके बाद से ही मोघट रोड पुलिस उसकी तलाश कर रही थी.

बदल चुका था चेहरा और हुलिया, गन्ने की चरखी से हुआ गिरफ्तार

40 वर्षों के लंबे अंतराल में आरोपी अशोक का चेहरा और शारीरिक हुलिया पूरी तरह बदल चुका था. पुलिस जब उसके पुराने ठिकानों पर पहुंची, तो वहां ताला लटका मिला. इसी दौरान टीआई विकास खिंची और हेड कांस्टेबल रफीक खान को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि 64 वर्षीय अशोक बस स्टैंड के पास संचालित गन्ने की चरखी की दुकान में रह रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे दबोच लिया.

पूछताछ में बोला भूलने की बीमारी है, याद नहीं किस लड़की को छेड़ा था

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने उससे 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले के बारे में पूछताछ की, तो आरोपी ने अनभिज्ञता जताते हुए कहा कि उसे इतना पुराना मामला याद ही नहीं है. उसने कहा कि उसे यह भी याद नहीं आ रहा कि उसने किस युवती के साथ छेड़छाड़ की थी. पुलिस के मुताबिक, उम्र बढ़ने के कारण आरोपी को भूलने की समस्या भी है. फिलहाल, पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY