शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
GDP पर नया Anecdotal GDP क्या है? सोशल मीडिया पोस्ट में क्यों हो रही चर्चा​ | IND vs AFG : जसप्रीत बुमराह बाहर, अफगानिस्तान के खिलाफ इस घातक गेंदबाज की टी20 टीम में हुई एंट्री​ | PDA का मतलब पराया धन अपना… यूपी BJP प्रभारी विनोद तावड़े का अखिलेश यादव पर हमला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs AFG अभिषेक-वैभव ओपनर, नंबर 3 पर संजू, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 आई सामने​

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। वहीं संजू सैमसन की लंबे समय बाद […]

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की T20I सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान पहले ही हो चुका है। श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान होंगे। वहीं संजू सैमसन की लंबे समय बाद T20I टीम में वापसी हुई है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि पहले मुकाबले में कप्तान और टीम मैनेजमेंट किस संयोजन के साथ मैदान पर उतरेंगे। खासतौर पर संजू सैमसन की वापसी के बाद विकेटकीपिंग और ओपनिंग स्लॉट को लेकर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

ओपनिंग में अभिषेक और वैभव को मिल सकता है मौका

पहले T20I में अभिषेक शर्मा के साथ 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पारी की शुरुआत करते हुए देखा जा सकता है। वैभव ने जिम्बाब्वे सीरीज में लगातार दो अर्धशतक लगाकर अपनी दावेदारी मजबूत की है। यही वजह है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ भी टीम में बरकरार रखा है।

इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और उपकप्तान तिलक वर्मा मध्यक्रम संभाल सकते हैं। शिवम दुबे भी टीम के लिए बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी का विकल्प देंगे।

IND vs AFG संजू सैमसन को लेकर सबसे बड़ा सवाल

संजू सैमसन की टीम में वापसी इस सीरीज की सबसे बड़ी खबरों में से एक है। हालांकि प्लेइंग11 में उनकी जगह अभी तय नहीं मानी जा सकती। विकेटकीपर के तौर पर उनके सामने ईशान किशन का विकल्प भी मौजूद है।

अगर टीम मैनेजमेंट संजू को मौका देता है तो उन्हें विकेटकीपर के साथ बल्लेबाजी क्रम में अहम भूमिका मिल सकती है। वहीं एक अन्य संभावित रणनीति में उन्हें बाहर बैठाकर ईशान किशन को मौका दिया जा सकता है। ऐसे में संजू के लिए वापसी के बावजूद Playing 11 में जगह पक्की करना आसान नहीं होगा।

गेंदबाजी में अक्षर पटेल , वरुण चक्रवर्ती , रवि बिश्नोई , अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह जैसे नाम नजर आ सकते हैं। हालांकि बुमराह समेत कुछ खिलाड़ियों का खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है।

IND vs AFG सीरीज के लिए संभावित भारतीय टीम :

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली t20 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम कि बात करें तो उसमें  अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर , तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY