शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड की कोशिश, युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग… फिर ऐसे बची जान​ | Joheirry Mola Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 बनीं डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, टॉप-20 तक नहीं पहुंच सकीं भारत की निकिता पोरवाल​ | Nepal flood: दोस्त कचरे की तरह बह गए… रोंगटे खड़े कर देगा युवक का दर्द, बोला- कभी नेपाल नहीं जाऊंगा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Andaman Nicobar New LG Dinesh Sharma: कौन हैं डॉ. दिनेश शर्मा? लखनऊ के मेयर से उपमुख्यमंत्री और अब बने उपराज्यपाल​

Andaman Nicobar New LG Dinesh Sharma: बीजेपी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार देर रात उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई। पेशे से प्रोफेसर रहे दिनेश शर्मा का राजनीतिक सफर लखनऊ […]

Andaman Nicobar New LG Dinesh Sharma: बीजेपी के राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से शनिवार देर रात उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की गई। पेशे से प्रोफेसर रहे दिनेश शर्मा का राजनीतिक सफर लखनऊ के मेयर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और अब उपराज्यपाल के पद तक पहुंचा है।

लखनऊ के मेयर भी रहे

डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ के मेयर के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली है। इसके बाद उन्हें योगी आदित्यनाथ सरकार के पहले कार्यकाल में उत्तर प्रदेश का उपमुख्यमंत्री बनाया गया। इस दौरान उन्होंने सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली। वर्तमान में वह भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं।

राज्यसभा कार्यकाल अभी बाकी

दिनेश शर्मा को अब अंडमाननिकोबार का उपराज्यपाल बनाया गया है, जबकि उनके राज्यसभा कार्यकाल के करीब तीन साल अभी बाकी हैं। राष्ट्रपति सचिवालय के अनुसार, उनकी नियुक्ति उस तारीख से प्रभावी होगी, जिस दिन वह अपने पद का कार्यभार संभालेंगे। उनकी नियुक्ति के बाद राज्यसभा सदस्यता को लेकर आगे की संवैधानिक प्रक्रिया महत्वपूर्ण होगी।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY