मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
AIM Congress 2026: मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर CM यादव की बड़ी बैठक, Sharaf Group से MP के लॉजिस्टिक्स पर चर्चा​ | आशा भोसले की आवाज फिर गूंजी, 93वीं जयंती पर रिलीज हुआ आखिरी रिकॉर्डेड गाना​ | Chongtham Vikram Singh Story | दिल्ली में हिला देने वाली वारदात! मणिपुर के दिग्गज म्यूज़िशियन की हत्या, पूर्वोत्तर समुदाय में आक्रोश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Crime

दिल्ली में मणिपुरी संगीतकार की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या, नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार|​

दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मामूली सी बात पर विरोध जताने पर पूर्वोत्तर राज्य से ताल्लुक रखने वाले एक 54 वर्षीय संगीतकार की निर्ममतापूर्वक पीटपीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मणिपुरी निवासी चौंगधाम विक्रम सिंह के रूप में हुई है, जो घर […]

दिल्ली की सनलाइट कॉलोनी इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ मामूली सी बात पर विरोध जताने पर पूर्वोत्तर राज्य से ताल्लुक रखने वाले एक 54 वर्षीय संगीतकार की निर्ममतापूर्वक पीटपीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मणिपुरी निवासी चौंगधाम विक्रम सिंह के रूप में हुई है, जो घर पर ही रहकर बच्चों और अन्य लोगों को गिटार सिखाने का कार्य करते थे। इस सनसनीखेज वारदात के सामने आने के बाद से स्थानीय नागरिकों और पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना उस समय घटी जब विक्रम सिंह रोज की तरह रात का खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे। उनके घर के बाहर करीब छह लोग एकत्र हुए थे जो नशे की हालत में बुरी तरह शोरशराबा कर रहे थे और आपस में गालीगलौज कर रहे थे। जब विक्रम सिंह ने उन लोगों को ऐसा करने से रोका और वहां से हटने के लिए कहा, तो स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई। यह बात उन युवकों को इतनी नागवार गुजरी कि उन्होंने तुरंत विक्रम सिंह के साथ बहस करना और फिर मारपीट शुरू कर दी।

शुरुआती विवाद के बाद जब आरोपियों ने उन पर हमला बोला, तो विक्रम सिंह अपनी जान बचाने के लिए किसी तरह वहां से बचकर अपने घर की तरफ भागे। वह लगातार अपनी जान बचाने की गुहार लगाते हुए चीखतेपुकारते रहे, लेकिन आरोपी मानवीय संवेदनाओं को ताक पर रखकर लगातार उनका पीछा करते रहे। जैसे ही वह अपने घर के पास पहुँचे, आरोपियों ने उन्हें दोबारा घेर लिया और बीच सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।

घर की बालकनी से परिजनों ने जब नीचे हो रहे इस कोहराम को देखा, तो उनके होश उड़ गए। परिवार के सदस्य तुरंत नीचे दौड़े, जिन्हें अपनी ओर आते देख आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक का बेटा याईफाबा जब नीचे पहुँचा, तो उसने अपने पिता को सड़क पर अत्यंत गंभीर और अचेतन अवस्था में पाया। वह आननफानन में उन्हें लेकर अस्पताल पहुँचा, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भी भारी रोष और नाराजगी है कि जब बीच सड़क पर एक व्यक्ति को इतनी बेहरमी से पीटा जा रहा था, तब वहां से गुजरने वाले किसी भी राहगीर ने उन्हें बचाने की हिम्मत नहीं जुटाई।

इस नृशंस हत्या के विरोध में और दिवंगत विक्रम सिंह को न्याय दिलाने की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों और समर्थकों द्वारा एक कैंडल मार्च भी निकाला गया। संगीत जगत में विक्रम सिंह एक जानापहचाना नाम थे। वह मणिपुर के वेस्टर्न म्यूजिक सीन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे थे और उन्होंने ‘अल्ट्रा वायर्स’, ‘फीनिक्स’ और ‘ईस्टर्न डार्क’ जैसे प्रसिद्ध बैंड्स के साथ गिटार बजाया था। इसके अलावा, वह प्रसिद्ध मणिपुरी गायिका चौंगथाम कमला के सबसे बड़े बेटे थे।

पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने तकनीकी और जमीनी साक्ष्यों के आधार पर एक 15 वर्षीय नाबालिग समेत कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में जीवन नगर स्थित सैनी ढाबा का डिलीवरी बॉय भरत कुमार , भगवान नगर निवासी प्रमोद , ईस्ट गोकुलपुर निवासी दीपांशु , मोहन विश्वकर्मा , सनलाइट कॉलोनी स्थित चौधरी ढाबा का डिलीवरी बॉय रमजान खान , किलोकरी निवासी और अन्नपूर्णा ढाबा का डिलीवरी बॉय विजय , किलोकरी स्थित डायमंड पिज्जा कियोस्क का कर्मचारी मन्नू और एक 15 वर्षीय नाबालिग शामिल है। पुलिस इस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY