मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
पत्नी के हत्यारे को मृत्युदंड देने से पहले जज क्यों बोले- मरना पसंद करूंगा, लेकिन…​ | Duleep Trophy 2026: करुण नायर ने क्यों छोड़ा दलीप ट्रॉफी फाइनल? कोच ने बताई वजह, शतक से दिया जवाब​ | UP Minorities Commission New Chairman: उत्तरप्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष बने पूर्व मंत्री मोहसिन रजा, 8 सदस्य भी बनाए गए​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

AIM Congress 2026: मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर CM यादव की बड़ी बैठक, Sharaf Group से MP के लॉजिस्टिक्स पर चर्चा​

AIM Congress 2026: भोपाल/दुबई ) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित ‘एआईएम कांग्रेस2026’ के तीसरे दिन 8 सितंबर को  दुबई में शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंटसीईओ श्याम कपूर से अहम मुलाकात की। दोनों के बीच शिपिंगलॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में मध्यप्रदेश के हर सेक्टर में […]

AIM Congress 2026: भोपाल/दुबई ) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई में आयोजित ‘एआईएम कांग्रेस2026’ के तीसरे दिन 8 सितंबर को  दुबई में शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंटसीईओ श्याम कपूर से अहम मुलाकात की। दोनों के बीच शिपिंगलॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में मध्यप्रदेश के हर सेक्टर में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपूर को अगले साल होने वाली ग्लोबल इंवेस्टर समिट 2027 के लिए आमंत्रित किया। 

मुख्यमंत्री मोहन यादव शराफ ग्रुप के प्रेसिडेंटसीईओ श्याम कपूर के बीच हुई बैठक में मध्यप्रदेश में रेलसाइडिंग युक्त लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इसके लिए लगभग 3050 मिलियन अमेरिकी डॉलर के निवेश का प्रस्ताव है। इस परियोजना से लगभग 300600 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। बैठक में बताया गया कि कंपनी इंदौर और पीथमपुर क्षेत्र में निवेश करने के लिए इच्छुक है। साथ ही, मध्यप्रदेश के अन्य संभावित स्थानों पर भी निवेश की संभावनाएं तलाशने के लिए तैयार है।

बैठक में इस प्रस्ताव पर हुई चर्चा

बैठक में मल्टीमोडल लॉजिस्टिक्स पार्क, आधुनिक वेयरहाउसिंग और रीजनल डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर्स का विकास किए जाने पर चर्चा हुई। बैठक में कहा गया कि कंपनी एग्रीकल्चर, फूड, फार्मास्यूटिकल्स और ऑर्गनाइज़्ड रिटेल सप्लाई चेन के लिए कोल्डचेन इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करेगी। मध्यप्रदेश के उत्पादों के लिए एक्सपोर्टओरिएंटेड कार्गो कंसॉलिडेशन और इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन तय करेगी। प्रमुख कमर्शियल और डेस्टिनेशन लोकेशन्स में रिटेल, हॉस्पिटैलिटी और टूरिज़्म इन्वेस्टमेंट पर ध्यान देगी। कंपनी कुशल लॉजिस्टिक्स ऑपरेशन्स के लिए सप्लाईचेन टेक्नोलॉजी और वर्कफोर्स डेवलपमेंट पार्टनरशिप करेगी। साथ ही, स्थानीय ट्रांसपोर्टर्स, वेंडर्स और सर्विस प्रोवाइडर्स को ग्रुप के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम से जोड़ेगी।

कंपनी के पास कई स्टोरेज यार्ड

कंपनी के प्रेसिडेंट कपूर ने बैठक में बताया कि कंपनी भारत में अपनी भारतीय सहायक कंपनी हिंद टर्मिनल्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से मौजूद है। कंपनी मल्टीमॉडल एग्रीलॉजिस्टिक्स पार्कों की स्थापना एवं संचालन, रेलरोड परिवहन तथा थर्डपार्टी लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में कार्यरत है। एचटीपीएल इनलैंड कंटेनर डिपो के संचालन के साथसाथ ताजे कृषि उत्पादों के संरक्षण के लिए कोल्डचेन समाधान भी उपलब्ध कराती है। कंपनी भारत में 35 मालवाहक ट्रेनों और लगभग 900 ट्रकों का संचालन कर रही है। कंपनी मध्यप्रदेश में अपना संचालन एवं प्रतिष्ठान स्थापित करने के लिए विशेष रूप से इच्छुक है। कंपनी के पास देश में पर्याप्त स्टोरेज यार्ड उपलब्ध हैं। कंपनी 69 देशों में काम कर रही है। उसका मुख्यालय है। कंपनी शिपिंगलॉजिस्टिक्स, सप्लाई चेन, रिटेल, एवं टूरिज्म, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, फायनेंशियल सर्विसेज, हॉस्पिटेलिटी और रियल इस्टेट सेक्टर में काम करती है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY