मंगलवार, 8 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
अमेरिका में ही उत्पादन करना होगा: ट्रंप ने बॉम्बार्डियर को दी चेतावनी​ | AIM Congress 2026: दुबई में CM मोहन यादव ने DP World CEO से की चर्चा, MP में लॉजिस्टिक्स विस्तार पर बनी रणनीति​ | वैभव सूर्यवंशी का ‘मास्टरस्ट्रोक’, ईशान किशन को DRS लेने पर किया मजबूर, फिर दिलाया बड़ा विकेट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

India’s first Bullet Train: मई 2027 में दौड़ेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, पहला टेस्टिंग कोच बनकर तैयार!​

India’s first Bullet Train : भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. देशवासियों का हाईस्पीड ट्रेन में सफर करने का लंबा इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है. मुंबईअहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अब अपने सबसे अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को […]

India’s first Bullet Train : भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है. देशवासियों का हाईस्पीड ट्रेन में सफर करने का लंबा इंतजार अब खत्म होने की कगार पर है. मुंबईअहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट अब अपने सबसे अहम पड़ाव पर पहुंच चुका है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को जानकारी दी है कि प्रोजेक्ट का काम बहुत तेज गति से चल रहा है. सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि टेस्टिंग के लिए पहला टेस्ट बुलेट ट्रेन कोच पूरी तरह से तैयार हो गया है. अगले साल यानी मई 2027 में देश की पटरियों पर बुलेट ट्रेन का ट्रायल शुरू हो जाएगा.

स्वदेशी तकनीक का कमाल

भारत बुलेट ट्रेन के लिए सिर्फ विदेशी तकनीक पर निर्भर नहीं है. ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत देश की अपनी हाईस्पीड ट्रेन भी विकसित की जा रही है. रेल मंत्री ने बताया कि एक तरफ बुलेट ट्रेन के कोच जापान में बनकर तैयार हो रहे हैं, वहीं इसका भारतीय स्वरूप भी पूरी तरह से तैयार हो रहा है. भारत अपनी पहली स्वदेशी हाईस्पीड ट्रेन बना रहा है जिसे ‘B28’ कोडनेम दिया गया है. चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने इसका कॉन्ट्रैक्ट BEML लिमिटेड को दिया है. इसे आगे के तकनीकी विस्तार के लिए भी भेज दिया गया है. इस तरह भारत में हाईस्पीड ट्रेन की मैन्युफैक्चरिंग की प्रक्रिया एक बहुत ही महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर चुकी है.

सफर में बचेगा समय

मुंबई से अहमदाबाद के बीच 508 किलोमीटर की दूरी तय करने में फिलहाल 6 से 8 घंटे का समय लगता है. बुलेट ट्रेन के शुरू होने के बाद ये सफर सिमट कर मात्र 2 घंटे का रह जाएगा. इस ट्रेन को 250 से 280 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर चलाया जाएगा. भविष्य की जरूरतों को देखते हुए ट्रैक को 350 किलोमीटर प्रति घंटे की डिजाइन स्पीड के लिए तैयार किया जा रहा है. सबसे पहले सूरत से बिलीमोरा वाले सेक्शन पर बुलेट ट्रेन का परिचालन शुरू किया जाएगा. वापीसूरत सेक्शन का सिविल कंस्ट्रक्शन दिसंबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य है. अगस्त 2027 तक पूरे कॉरिडोर पर हाईस्पीड रेल सेवा जनता के लिए शुरू होने की पूरी उम्मीद है.

12 आधुनिक स्टेशनों का हो रहा निर्माण

मुंबईअहमदाबाद हाईस्पीड रेल कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात के साथ केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगा. इस पूरे रूट पर कुल 12 आधुनिक स्टेशन बनाए जा रहे हैं. इनमें मुंबई का बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स सबसे अहम है, क्योंकि यहां देश का पहला अंडरग्राउंड बुलेट ट्रेन स्टेशन बन रहा है. इसके अलावा ठाणे, विरार, बोइसर, वापी, बिलीमोरा, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद/नडियाद, अहमदाबाद से होते हुए ये ट्रेन साबरमती तक का सफर तय करेगी. हर स्टेशन को वहां की स्थानीय संस्कृति की पहचान के आधार पर डिजाइन किया जा रहा है. स्टेशनों पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ बेहतरीन मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी भी मिलेगी.

2017 में रखी गई थी प्रोजेक्ट की नींव

भारत में हाईस्पीड रेल नेटवर्क की शुरुआत के लिए इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला सितंबर 2017 में रखी गई थी. इसका मुख्य उद्देश्य केवल यात्रा के समय को कम करना ही नहीं है, बल्कि यात्रियों को वर्ल्डक्लास आराम, पूरी सुरक्षा के साथ एक विश्वसनीय अनुभव देना है. सरकार का मानना है कि इस प्रोजेक्ट के पूरे होने से न सिर्फ दो शहरों के बीच तेज कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को भी भारी बढ़ावा मिलेगा. अश्विनी वैष्णव की हालिया समीक्षा बैठक के बाद ये साफ हो गया है कि निर्माण कार्य अपने अंतिम चरणों की तरफ बढ़ रहा है और जल्द ही भारत के लोग अपनी पहली बुलेट ट्रेन में सफर का लुत्फ उठा सकेंगे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY