शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
दिलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए ईशान किशन ने चुनी मजबूत प्लेइंग 11, टीम इंडिया के 5 मैच विनर को किया शामिल​ | फीस दी, 4 साल पढ़ाई की… बरेली में कॉलेज ने छात्रों को थमा दी फर्जी मार्कशीट​ | IND vs PAK: प्रेमा रावत और श्री चरणी के सामने पाकिस्तान ने टेके घुटने बनाया 89 सालों का सबसे छोटा स्कोर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

केएल राहुल नही होंगे फाइनल का हिस्सा, तिलक वर्मा, सिराज और पडिक्कल समेत इन खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका​

 South Zone Playing XI: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला अब और भी रोमांचक होने वाला है। खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन और साउथ जोन आमनेसामने होंगे, लेकिन मैच से पहले साउथ जोन को एक बड़ा झटका लगा है। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल फाइनल मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज […]

 South Zone Playing XI: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला अब और भी रोमांचक होने वाला है। खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन और साउथ जोन आमनेसामने होंगे, लेकिन मैच से पहले साउथ जोन को एक बड़ा झटका लगा है। अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल फाइनल मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे। वहीं, देवदत्त पडिक्कल और मोहम्मद सिराज की मौजूदगी से साउथ जोन की टीम को मजबूती मिली है।

केएल राहुल नही होंगे फाइनल में South Zone का हिस्सा

साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने पुष्टि की है कि केएल राहुल फाइनल में नहीं खेलेंगे। राहुल को दलीप ट्रॉफी के फाइनल में उतरने के लिए कहा गया था, लेकिन अब वह इस मुकाबले का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में साउथ जोन की बल्लेबाजी में उनकी कमी जरूर महसूस हो सकती है।

हालांकि टीम के पास देवदत्त पडिक्कल और खुद कप्तान तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं। पडिक्कल हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ भारत की ओर से प्रभावी प्रदर्शन कर चुके हैं और अब घरेलू क्रिकेट में अपनी लय बरकरार रखने की कोशिश करेंगे।

मोहम्मद सिराज पर होगी फैंस की नजरें

साउथ जोन के लिए मोहम्मद सिराज की वापसी भी अहम होगी। फाइनल उनके लिए अपनी गेंदबाजी की लय हासिल करने का अच्छा मौका माना जा रहा है। दूसरी ओर, ईस्ट जोन के पास मोहम्मद शमी जैसा अनुभवी तेज गेंदबाज है, जिससे दोनों टीमों के पेस अटैक के बीच भी दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

दिलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए साउथ जोन टीम की संभावित प्लेइंग 11 

रिकी भुई, नारायण जगदीशन , देवदत्त पडिक्कल, शेख रशीद, तिलक वर्मा , स्मरण रविचंद्रन, श्रेयस गोपाल, मोहम्मद सिराज, तनय त्यागराजन, विदवथ कावेरप्पा, एमडी निधीश।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY