मुंबई: दिग्गज गायिका आशा भोसले की 93वीं जयंती के मौके पर उनके आखिरी रिकॉर्ड किए गए फिल्मी गीत ‘ऐ मेरी जिंदगी, तू छुपी है कहां’ को रिलीज किया गया। यह गीत उनकी यादों को फिर से ताजा कर रहा है।

‘ओम का हरि’ का हिस्सा है गाना
आशा भोसले का यह गीत फिल्म ‘ओम का हरि’ के म्यूजिक एल्बम का हिस्सा है। मेकर्स के मुताबिक, उन्होंने इस गाने की रिकॉर्डिंग 2023 में की थी। उस समय उनकी उम्र करीब 90 वर्ष थी।
रिकॉर्डिंग का BTS वीडियो भी जारी
गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान बनाया गया एक BTS वीडियो भी म्यूजिक लॉन्च के मौके पर दिखाया गया। वीडियो में आशा भोसले गाने की तारीफ करती नजर आती हैं और बताती हैं कि उन्हें गाना सुनते ही पसंद आ गया था।
फिल्म में नजर आएंगे ये कलाकार
‘ओम का हरि’ में रघुबीर यादव, सोनी राजदान, अंशुमन झा और आयशा कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी हरि प्रसाद नाम के एक बुजुर्ग व्यक्ति के इर्दगिर्द है, जो अपने बेटे के साथ वाराणसी की यात्रा पर निकलता है। फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सोशल मीडिया पोस्ट के लिए हैशटैग