शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
UP: पत्नी से झगड़े के बाद सुसाइड की कोशिश, युवक ने गोमती नदी में लगाई छलांग… फिर ऐसे बची जान​ | Joheirry Mola Miss World 2026: मिस वर्ल्ड 2026 बनीं डोमिनिकन रिपब्लिक की जोहेरी मोला, टॉप-20 तक नहीं पहुंच सकीं भारत की निकिता पोरवाल​ | Nepal flood: दोस्त कचरे की तरह बह गए… रोंगटे खड़े कर देगा युवक का दर्द, बोला- कभी नेपाल नहीं जाऊंगा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सिर्फ 8.4 ओवर में भारत ने पाकिस्तान को दिखाई उसकी जगह, शान से सेमीफाइनल में पहुंची हरमनप्रीत कौर की सेना​

महिला एशिया कप 2026 में आज भारतीय टीम का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम से हुआ. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रनों पर आलआउट हो […]

महिला एशिया कप 2026 में आज भारतीय टीम का सामना चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम से हुआ. भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रनों पर आलआउट हो गई.

इसके बाद जब भारतीय टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो 27 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिया, लेकिन हरमनप्रीत कौर और दीप्ती शर्मा ने भारत को 7 विकेट से जीत दिलाई.

Team India को लगे 2 शुरुआती झटके

भारतीय टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो तेज शुरुआत की, शेफाली वर्मा ने सिर्फ 6 गेंदों का सामना किया और 12 रनों की पारी खेलकर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना का शिकार बनीं, वहीं अपना चौथा टी20 मैच खेल रही प्रतिका रावत भी सिर्फ 1 चौका लगाकर पवेलियन लौट गईं.

इसके बाद भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना के साथ पारी को संभालने की कोशिस की, लेकिन स्मृति मंधाना 9 रन बनाकर चलती बनी, इसके बाद दीप्ती शर्मा आईं और उन्होंने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ मिलकर भारत को जीत दिलाई. भारतीय कप्तान ने अंतिम 2 गेंदों पर चौका और छक्का लगाकर भारत को जीत दिलाया, हरमनप्रीत कौर ने नाबाद 18 रन बनाए, जबकि दीप्ती शर्मा ने 12 रनों की नाबाद पारी खेली.

पाकिस्तान ने टेके भारत के सामने घुटने

पाकिस्तान की टीम जब टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी तो दोनों ओपनर बल्लेबाज ही 10 रनों का आंकड़ा पार कर सके, मुनीबा अली ने 13 रन बनाए, तो शवाल जुल्फिकार ने 14 रनों की पारी खेली, इसके बाद पाकिस्तान का कोई दूसरा बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को नही छू सका और पूरी पाकिस्तान की टीम सिर्फ 55 रनों पर आलआउट हो गई.

भारत के लिए श्री चरणी और प्रेमा रावत ने 33 विकेट झटके. वहीं दीप्ती शर्मा ने 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया, जबकि शेफाली वर्मा ने पहला विकेट लेकर भारत को शुरुआत दिलाई थी.

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY