भारत में GDP के आंकड़ों और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर जारी बहस के बीच सोशल मीडिया पर Anecdotal GDP शब्द चर्चा में आ गया है. सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में व्यंग्यात्मक अंदाज में दावा किया गया कि रियल और नॉमिनल जीडीपी के बाद अब एनेक्डोटल जीडीपी भी जारी किया जाएगा. हालांकि, एनेक्डोटल जीडीपी कोई आधिकारिक आर्थिक पैमाना नहीं है. यह जीडीपी के आंकड़ों और अर्थव्यवस्था को लेकर चल रही बहस पर किया गया एक तंज है, जिसमें व्यक्तिगत अनुभवों और धारणाओं के आधार पर आर्थिक स्थिति का आकलन करने की प्रवृत्ति का मजाक उड़ाया गया है. चलिए समझते हैं पूरा मामला.

क्या है सोशल मीडिया पोस्ट का मामला?
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Buggy Human नाम के एक यूजर द्वारा किया गया पोस्ट काफी वायरल हो रहा है. उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा कि MoSPI अब रियल और नॉमिनल जीडीपी के साथ एनेक्डोटल जीडीपी भी जारी करेगा.
पोस्ट में तंज कसते हुए कहा गया कि यह जीडीपी पूर्व नौकरशाहों, एनआरआई अर्थशास्त्रियों, पत्रकारों और छात्रों की भावनाओं पर आधारित होगी, जिनका आंकलन VDem के सुपरकंप्यूटर पर किया जाएगा. यह पोस्ट असल में उन आलोचकों और विश्लेषकों पर कटाक्ष है जो सरकारी आंकड़ों के बजाय अपनी निजी धारणाओं या चुनिंदा अनुभवों के आधार पर देश की अर्थव्यवस्था पर राय बनाते हैं.
Along with Real & Nominal GDP, MOSPI to publish a new measure called Anecdotal GDP.
Based on feelings of unceremoniously retired babus, NRI economists, constipated journos & JNU dudes who can’t remember year of PhD they’re in. Math to be done by Devesh on VDem’s supercomputer.— Buggy Human September 5, 2026
क्या होता है Anecdotal GDP?
एनेक्डोटल जीडीपी एक काल्पनिक शब्द है, जिसका इस्तेमाल इस सोशल मीडिया पोस्ट में व्यंग्य के तौर पर किया गया है. एनेक्डोटल का संबंध आमतौर पर व्यक्तिगत अनुभव, किस्से या किसी व्यक्ति के अपने अनुभव से होता है. पोस्ट इसी विचार को GDP के साथ जोड़ती है और मजाकिया अंदाज में ऐसा आर्थिक पैमाना पेश करती है, जिसमें आधिकारिक आंकड़ों के बजाय लोगों की धारणाओं और अनुभवों को आधार बनाया जाए.
Real और Nominal GDP से कैसे अलग है?
रियल जीडीपी और नॉमिनल जीडीपी वास्तविक आर्थिक आंकड़ों पर आधारित आधिकारिक माप हैं. वहीं एनेक्डोटल जीडीपी का कोई आधिकारिक आर्थिक आधार नहीं है. सोशल मीडिया पोस्ट में इसे इस तरह पेश किया गया है, जैसे किसी व्यक्ति को महंगाई, नौकरी, कारोबार या आर्थिक स्थिति कैसी महसूस हो रही है, उसी से देश की अर्थव्यवस्था का आंकलन कर लिया जाए. यही अंतर इस पोस्ट के व्यंग्य का मुख्य आधार है.
क्यों गर्म है GDP पर बहस?
अगस्त 2026 के अंत में MoSPI ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़े जारी किए. सरकार के अनुसार भारत की रियल जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8% दर्ज की गई है. इस पर विपक्ष और आलोचकों के सवाल आए. पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग और कई आलोचकों ने नई सीरीज, बेस ईयर बदलाव और डिफ्लेटर की गणना पर सवाल उठाए हैं. उनका तर्क है कि अगर पुराने डेटा बेस या अन्य संकेतकों से तुलना की जाए, तो ग्रोथ की तस्वीर अलग दिखती है.
इस पर मंत्रालय का स्पष्टीकरण भी आया. MoSPI और सरकार ने आंकड़ों की विश्वसनीयता का बचाव करते हुए कहा है कि 7.8% की ग्रोथ जमीनी आंकड़ों जैसे बिजली खपत, सीमेंटस्टील उत्पादन और सर्विस सेक्टर की मजबूती से समर्थित है.