शनिवार, 5 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Jantar Mantar Assault Case: एक दिन की Police Custody पर निशु आजाद के वकील का सवाल, बोले- ‘पता नहीं क्या छिपाया जा रहा’​ | विनोद तावड़े के PDA वाले तंज पर सपा का पलटवार, VT का फुल फॉर्म बताकर घेरा​ | फेस्टिव सीजन में चाहिए देसी कुड़ी वाइब, सपना चौधरी के सूट लुक्स से लें आइडिया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फेस्टिव सीजन में चाहिए देसी कुड़ी वाइब, सपना चौधरी के सूट लुक्स से लें आइडिया​

सपना चौधरी ने अपने दम पर नाम कमाया है. उनके म्यूजिक वीडियोज आते ही हिट हो जाते हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर वो लंबी फैन फॉलोइंग रखती हैं. सपना चौधरी के स्टाइलिश लुक्स पर भी खूब लाइक कमेंट्स आते हैं. वो कान्स फिल्म फेस्टिवल तक में शिरकत कर चुकी हैं. सपना चौधरी वेस्टर्न में […]

सपना चौधरी ने अपने दम पर नाम कमाया है. उनके म्यूजिक वीडियोज आते ही हिट हो जाते हैं तो वहीं सोशल मीडिया पर वो लंबी फैन फॉलोइंग रखती हैं. सपना चौधरी के स्टाइलिश लुक्स पर भी खूब लाइक कमेंट्स आते हैं. वो कान्स फिल्म फेस्टिवल तक में शिरकत कर चुकी हैं. सपना चौधरी वेस्टर्न में भी नजर आती हैं, लेकिन उनके देसी लुक तो कमाल होते हैं. फेस्टिव सीजन के लिए अगर आप ऐसा स्टाइल क्रिएट करना चाहती हैं जो बिल्कुल देसी वाइब से भरपूर हो तो उनके सूट डिजाइन से आइडिया लिए जा सकते हैं.

सपना चौधरी के जैसे सूट लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर हुए थे, जिसमें साइड में लेस की डिटेलिंग हुआ करती थी. वो अक्सर इंस्टा पर भी कमाल के सूट लुक्स में तस्वीरें शेयर करती हैं.

पोल्का डॉट सूट में लुक

सपना चौधरी ने हाल ही में ये तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो यलो कलर के पोल्का डॉट सूट में नजर आ रही हैं. उन्होंने राउंड नेक वाली फुल स्लीव शॉर्ट कुर्ती केरी की है. स्लीव्स में पिंक कलर के फ्रिंज दिए गए हैं. तो वहीं दुपट्टे की किनारी पर फ्रिल की डिटेलिंग है.

View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary

ब्रोकेड एम्ब्रॉयडर्ड सूट

सपना चौधरी का ये लुक भी फेस्टिव परफेक्ट है. उन्होंने नेवी ब्लू कलर का ब्रोकेड फैब्रिक का सूट कैरी किया है, जिसमें नेकलाइन, स्लीव्स और दामन के साथ बॉटम पर एम्ब्रॉडरी भी की गई है. दुपट्टे को साइड ड्रेप किया गया है और गोल्डन जूती, गोल्डन ईयररिंग, मिनिमलिस्टिक एसेसरीज, नेचुरल मेकअप के साथ लुक को कंप्लीट किया गया है.

View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary

पेस्टल कलर कॉम्बिनेशन लुक

अगर आपको बहुत ज्यादा हैवी सूट या चटख रंग पसंद नहीं आते हैं तो आप सपना चौधरी के इस लुक से आइडिया लें. उन्होंने फ्लोरल प्रिंट की फ्लोई फ्रॉक कुर्ती कैरी की है, जिसमें नेकलाइन पर प्लीटेड डिटेलिंग है और मैचिंग ट्राउजर पेयर किया गया है. पोल्की कश्मीरी स्टाइल झुमके उनके लुक को इनहैंस कर रहे हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary

रेड सूट में लगीं कमाल

नई शादी हुई है और ससुराल में कोई फंक्शन या फिर पहला फेस्टिवल है तो सपना चौधरी का ये सूट लुक कॉपी करें. उन्होंने रेड फ्रॉक कुर्ती, चूड़ीदार के साथ पेयर की है, जिसमें गोटा पट्टी वर्क के साथ ही जरी का काम भी किया गया है. मैचिंग दुपट्टा इसे परफेक्ट बना रहा है.

View this post on Instagram

A post shared by Sapna Choudhary

सपना चौधरी के सूट लुक तो कमाल है हीं. इसके अलावा वो साड़ी, घाघरा, लहंगा से लेकर स्लिट ड्रेस और गाउन तक में फैशन गोल सेट करती नजर आती हैं. फैंस उनके स्टाइल जमकर तारीफ करते दिखाई देते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY