रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Delhi Building Collapse: दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग गिरी, PG में रहते थे कई स्टूडेंट्स, मलबे के अंदर से मदद के लिए फोन कर रहे लोग​ | Jitendra Kumar की Panchayat 5 OTT Streaming कब होगी? निर्देशक ने रिलीज टाइमलाइन का किया खुलासा​ | Bihar Flood: बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग, तेजस्वी बोले- बिहार को 5 हजार करोड़ का पैकेज दे मोदी सरकार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs JAP जापान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए कप्तान और उपकप्तान का हुआ ऐलान, इन 2 खिलाड़ियों को मिली जिम्मेदारी​

भारत और जापान के बीच पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाने वाला है। इस ऐतिहासिक मैच के लिए भारतीय टीम के कप्तान और उपकप्तान को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों खिलाड़ियों के नेतृत्व में टीम […]

भारत और जापान के बीच पहली बार टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाने वाला है। इस ऐतिहासिक मैच के लिए भारतीय टीम के कप्तान और उपकप्तान को लेकर तस्वीर साफ हो गई है। भारतीय टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों खिलाड़ियों के नेतृत्व में टीम इंडिया जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।

यह मुकाबला 22 सितंबर 2026 को जापान के तोचिगी प्रांत स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मैच सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। भारत और जापान के बीच होने वाला यह मुकाबला दोनों देशों के क्रिकेट इतिहास में एक खास अध्याय जोड़ने वाला है।

श्रेयस अय्यर के हाथों में टीम की कमान

टी20 क्रिकेट में श्रेयस अय्यर को भारतीय टीम का नया कप्तान बनाया गया है। वह इससे पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं और अब जापान के खिलाफ होने वाले ऐतिहासिक मुकाबले में उनकी नेतृत्व क्षमता पर नजर रहेगी। अय्यर के साथ तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है।

इस मुकाबले को भारत के लिए एशियाई खेलों की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जापान में होने वाला यह मैच एशियाई खेलों से पहले भारतीय खिलाड़ियों को परिस्थितियों से तालमेल बैठाने का मौका देगा।

टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण

जापान के खिलाफ भारतीय टीम में युवा प्रतिभाओं के साथ अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण देखने को मिल सकता है। 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी भारतीय टीम में शामिल किया गया है। उनके अलावा संजू सैमसन , अभिषेक शर्मा , ईशान किशन और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में जगह मिली है।

गेंदबाजी में शामिल किए गए खुखार खिलाड़ी

गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह , अर्शदीप सिंह , हर्षित राणा , अक्षर पटेल , वरुण चक्रवर्ती और रवि बिश्नोई जैसे नाम शामिल हैं। भारत और जापान का यह मुकाबला सिर्फ एक क्रिकेट मैच नहीं होगा, बल्कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ऐसे में फैंस की नजर श्रेयस अय्यर की कप्तानी और टीम इंडिया के प्रदर्शन पर रहेगी।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY