रविवार, 6 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
एशिया कप 2026 में किस टीम से होगा भारत का सेमीफाइनल? जानिए कब और कहां किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया​ | हरतालिका तीज पर पहनें हरे रंग की साड़ियां, एक्ट्रेस के इन लुक से लें आइडिया​ | MCX इलेक्ट्रिसिटी फ्यूचर्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, टर्नओवर ₹245 करोड़, OI भी ऑल टाइम हाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Jitendra Kumar की Panchayat 5 OTT Streaming कब होगी? निर्देशक ने रिलीज टाइमलाइन का किया खुलासा​

ओटीटी लवर्स हमेशा किसी न किसी वेब सीरीज या फिर फिल्मों की रिलीज के लिए इंतजार जरुर रहता है। मनोरंजन के मामले में भारत में सबसे ज्यादा इस लोकप्रिय वेब सीरीज को पसंद किया गया है। ‘पंचायत’ वेब सीरीज हर किसी की फेवरेट है, इसको ऑडियांस द्वारा काफी पंसद भी किया गया है। हर कोई […]

ओटीटी लवर्स हमेशा किसी न किसी वेब सीरीज या फिर फिल्मों की रिलीज के लिए इंतजार जरुर रहता है। मनोरंजन के मामले में भारत में सबसे ज्यादा इस लोकप्रिय वेब सीरीज को पसंद किया गया है। ‘पंचायत’ वेब सीरीज हर किसी की फेवरेट है, इसको ऑडियांस द्वारा काफी पंसद भी किया गया है। हर कोई इसके सीजन का इंतजार करता रहता है। 
आपको बताते चलें कि, पिछले 6 सालों में इस सीरीज और इसके चारों सीजन फैंस के फेवरेट माने गए हैं। वहीं, अब ‘पंचायत 5’  सीजन का लोग काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब दर्शक पंचायत 5 ओटीटी पर कब आएगा, इसका इंतजार कर रहे हैं। आइए आपको इस बारे में बताते हैं
पंचायत 5 की रिलीज डेट आई सामने
इस दौरान पंचायत 5 की रिलीज डेट को लेकर काफी खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, पहले जानकारी आई थी इसका सीजन बीते जून और जुलाई में स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। जितेंद्र कुमार स्टारर इस सीरीज में गांव के परिवेश को बखूबी से दिखाया गया है। इस दौरान, पंचायत के डायरेक्टर दीपक कुमार मिश्रा ने खुद पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर आधिकारिक तौर पर मुख्य जानकारी सामने आई है।
इंडिया टुडे के लेटेस्ट इंटरव्यू में दीपक ने बताया है कि अभी एडिटिंग का काम चल रहा है। रिलीज की सही तारीख अभी तय नहीं की गई है। अक्तूबर या नवंबर के आसपास हो सकता है। इस सीजन में सभी की जिंदगी आगे बढ़ेगी।
उन्होंने आगे बताया कि, चुनाव खत्म हो चुके हैं, प्रधान जी हार गए हैं। लेकिन कहानी में यह दिखाया जाएगा कि उसके बाद उनकी जिंदगी कैसे आगे बढ़ती हैं और दूसरे किरदारों की जिंदगी में क्या बदलाव आता है। चुनाव हारने के बाद गांव प्रधान कैसे घूमते हैं, वे क्या करते हैं। 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY