शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
पेट का हो जाएगा हाल-बेहाल! जन्माष्टमी व्रत खोलने में न करें खाने से जुड़ी ये गलतियां​ | दामाद ने थामा अखिलेश का हाथ, ससुर की आंखों में छलका बेटी का दर्द…सियासत ने बिगाड़ दिए मसूद परिवार के रिश्ते​ | जिस पर किया भरोसा, वही निकली ट्रेटर! Krystal Dsouza-Rida Tharana ने ऐसे पलट दिया The Traitors 2 का पूरा गेम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कहीं पोता बना चोर, तो कहीं प्रेमी बना गांजा तस्कर… iPhone के चक्कर में महाराष्ट्र से लेकर तेलंगाना तक मची सनसनी​

Maharashtra/Telangana News: युवाओं और किशोरों के सिर चढ़कर बोल रहा महंगे आईफोन का क्रेज अब खतरनाक आपराधिक रूप लेने लगा है. अपनी हैसियत और जेब में पैसे न होने के बावजूद आईफोन पाने की अंधाधुंध चाहत में युवा किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. देश के दो अलगअलग हिस्सों, महाराष्ट्र के यवतमाल और […]

Maharashtra/Telangana News: युवाओं और किशोरों के सिर चढ़कर बोल रहा महंगे आईफोन का क्रेज अब खतरनाक आपराधिक रूप लेने लगा है. अपनी हैसियत और जेब में पैसे न होने के बावजूद आईफोन पाने की अंधाधुंध चाहत में युवा किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. देश के दो अलगअलग हिस्सों, महाराष्ट्र के यवतमाल और तेलंगाना के खम्मम जिलेसे आईफोन के लिए किए गए दो ऐसे ही सनसनीखेज अपराध सामने आए हैं, जिन्होंने पुलिस अधिकारियों तक को हैरान कर दिया है.

पहला मामला महाराष्ट्र के यवतमाल जिले के कनकवाड़ी इलाके का है. यहां रहने वाले बंदू बोधले के घर में 2021 अगस्त की दरमियानी रात चोरी हुई थी, जिसमें अलमारी का ताला तोड़कर 52 ग्राम वजनी 6.72 लाख रुपये के सोने के आभूषण गायब कर दिए गए थे. पुलिस ने जब जांच शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ. चोरी की इस वारदात को किसी बाहरी गिरोह ने नहीं, बल्कि घर के ही नाबालिग पोते ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया था.

दोस्तों ने दिया चोरी का आइडिया

पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़का नया आईफोन खरीदना चाहता था, लेकिन उसके पास पैसे नहीं थे. उसने अपनी यह इच्छा अपने दोस्तों गुणवंत उर्फ पोलार्ड दानव और सूरज गेदम को बताई. दोस्तों ने उसे अपने ही दादा के घर चोरी करने के लिए उकसाया. 20 अगस्त की रात नाबालिग ने लोहे की अलमारी तोड़कर गहने चुरा लिए. जब आरोपी चोरी के गहनों को बेचने के लिए नागपुर या चंद्रपुर भागने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस ने संविधान चौक से गुणवंत और नाबालिग को दबोच लिया, जबकि सूरज गेदम फरार होने में कामयाब रहा.

गर्लफ्रेंड को बर्थडे पर iPhone सरप्राइज देने के चक्कर में गांजा तस्कर बना प्रेमी

दूसरी घटना तेलंगाना के खम्मम जिले से सामने आई है, जहां पेद्दापल्ली जिले के रहने वाले 21 वर्षीय चैतन्य और उसकी 20 वर्षीया प्रेमिका हेमलता को पुलिस व ईगल टीमों ने 12 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

iPhone के लिए रचा तस्करी का खेल

जांच में पता चला कि जल्द ही हेमलता का जन्मदिन आने वाला था. चैतन्य ने उसे सरप्राइज गिफ्ट के रूप में नया आईफोन देने का वादा किया था. आईफोन खरीदने के लिए रुपयों का इंतजाम करने हेतु उसने गांजा तस्करी का रास्ता चुना. चैतन्य पर पहले भी गांजा तस्करी के 4 मुकदमे दर्ज हैं और वह जेल जा चुका था. करीमनगर के तस्करों से सौदा कर चैतन्य अपनी प्रेमिका हेमलता को पल्सर बाइक पर बैठाकर ओडिशा गया. वहां से 12 किलो गांजा खरीदकर दोनों तेलंगाना लौट रहे थे. वायरा के पास जब ईगल पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो चैतन्य ने पुलिसकर्मियों पर बाइक चढ़ाकर भागने का प्रयास किया. हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को गिरफ्तार कर गांजा और बाइक जब्त कर ली.

समाज के लिए चेतावनी बने ये हादसे

दोनों ही मामलों में आईफोन की अंधाधुंध चाहत ने युवाओं का भविष्य तबाह कर दिया. यवतमाल में जहां एक तरफ पोता अपने ही परिवार के खिलाफ खड़ा हो गया, वहीं खम्मम में अपनी प्रेमिका को इम्प्रेस करने के चक्कर में प्रेमी खुद के साथसाथ प्रेमिका को भी सलाखों के पीछे ले आया. पुलिस और समाजशास्त्रियों का मानना है कि सोशल मीडिया और दिखावे की संस्कृति के कारण युवाओं में बढ़ रहा यह आईफोन फोबिया अब एक गंभीर सामाजिक अपराध का रूप ले रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY