शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 Contestants List : Bigg Boss 20 की कन्फर्म लिस्ट आई सामने, काजी तौकीर से माहि विज तक ये चेहरे आएंगे नजर​ | Krishna Janmashtami Moon Rise Time: दिल्ली, मुंबई से Mathura तक जानें चंद्रोदय का सही समय​ | Duleep Trophy Final: वैभव सूर्यवंशी समेत 3 स्टार खिलाड़ियों पर सस्पेंस, गौतम गंभीर लेंगे आखिरी फैसला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

iPhone 18 Pro Launch : iPhone 18 Pro की लॉन्चिंग जल्द! कीमत से लेकर कैमरा और A20 Pro चिप तक, जानें क्या होगा खास​

: Apple के नए को लेकर टेक मार्केट में हलचल तेज हो गई है। कंपनी इस बार 18 Pro सीरीज के साथ अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी पेश करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स की माने तो, नई सीरीज में बेहतर परफॉर्मेंस, कैमरा अपग्रेड और ज्यादा बैटरी बैकअप जैसे कई बदलाव देखने को मिल […]

: Apple के नए को लेकर टेक मार्केट में हलचल तेज हो गई है। कंपनी इस बार 18 Pro सीरीज के साथ अपने पहले फोल्डेबल iPhone को भी पेश करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स की माने तो, नई सीरीज में बेहतर परफॉर्मेंस, कैमरा अपग्रेड और ज्यादा बैटरी बैकअप जैसे कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 

बताया जा रहा है कि Apple 9 सितंबर को एक बड़े लॉन्च इवेंट का आयोजन कर सकता है। इस दौरान iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, और फीचर्स से जुड़ी कई जानकारियां अभी आधिकारिक नहीं हैं।

कितनी हो सकती है iPhone 18 Pro की कीमत?

iPhone 18 Pro की कीमत को लेकर भी कई तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। माना जा रहा है कि बढ़ती प्रोडक्शन लागत के चलते Apple इस बार फोन की कीमत में इजाफा कर सकता है। iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल को ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹1.40 लाख हो सकती है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत लगभग ₹1.50 लाख से शुरू होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पहली बार फोल्डेबल iPhone की एंट्री

Apple पहली बार फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में उतरने की तैयारी कर रहा है। कंपनी के इस फोन का नाम iPhone Fold Ultra या iPhone Ultra होने की चर्चा है। लीक्स के मुताबिक, यह फोन पासपोर्टस्टाइल फोल्डेबल डिजाइन के साथ आ सकता है। अगर ऐसा होता है तो Apple सीधे Samsung जैसे ब्रांडों को टक्कर देता नजर आएगा, जो पहले से फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में मौजूद हैं।

iPhone 18 Pro का डिजाइन कैसा होगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 18 Pro का डिजाइन मौजूदा iPhone 17 Pro से काफी मिलताजुलता हो सकता है। फोन में एल्युमिनियम फ्रेम दिए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि, Apple डिजाइन में कुछ छोटे लेकिन अहम बदलाव कर सकता है। खासतौर पर Dynamic Island को पहले की तुलना में छोटा किए जाने की चर्चा है। इसके अलावा डिस्प्ले और कैमरा सिस्टम में भी अपग्रेड देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:

कैमरे में मिलेगा बड़ा अपग्रेड

iPhone 18 Pro के कैमरा सिस्टम को लेकर भी कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। इनमें दावा किया गया है कि Apple वेरिएबल अपर्चर मेन कैमरा की टेस्टिंग कर रहा है। इस तकनीक में कैमरा सेंसर रोशनी और परिस्थितियों के हिसाब से अपर्चर को एडजस्ट कर सकता है। इससे अलगअलग लाइटिंग कंडीशन में तस्वीरों की क्वालिटी बेहतर होने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें:  

A20 Pro चिपसेट देगा दमदार परफॉर्मेंस

iPhone 18 Pro सीरीज की सबसे बड़ी खासियतों में से एक इसका नया प्रोसेसर हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इसमें A20 Pro चिपसेट का इस्तेमाल करेगा, जिसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किए जाने की बात कही जा रही है। लीक्स में दावा किया गया है कि नया चिपसेट पिछली पीढ़ी की तुलना में करीब 18 फीसदी ज्यादा तेज और लगभग 30 फीसदी ज्यादा पावर एफिशिएंट हो सकता है। अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो iPhone 18 Pro में बेहतर स्पीड के साथ बैटरी बैकअप में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY