शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 Contestants List : Bigg Boss 20 की कन्फर्म लिस्ट आई सामने, काजी तौकीर से माहि विज तक ये चेहरे आएंगे नजर​ | Krishna Janmashtami Moon Rise Time: दिल्ली, मुंबई से Mathura तक जानें चंद्रोदय का सही समय​ | Duleep Trophy Final: वैभव सूर्यवंशी समेत 3 स्टार खिलाड़ियों पर सस्पेंस, गौतम गंभीर लेंगे आखिरी फैसला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जिस पर किया भरोसा, वही निकली ट्रेटर! Krystal Dsouza-Rida Tharana ने ऐसे पलट दिया The Traitors 2 का पूरा गेम​

द ट्रेटर्स सीजन 2 का फिनाले काफी चौंकाने वाला रहा। भरोसे, धोखे और रणनीति से भरे इस खेल में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थाराना ने बाजी मार ली। दोनों ने फिनाले में बड़ा उलटफेर करते हुए शो की ज्वाइंट विनर बनने का खिताब अपने नाम किया। इतना ही नहीं, दोनों ने मिलकर 66 लाख रुपये […]

द ट्रेटर्स सीजन 2 का फिनाले काफी चौंकाने वाला रहा। भरोसे, धोखे और रणनीति से भरे इस खेल में क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थाराना ने बाजी मार ली। दोनों ने फिनाले में बड़ा उलटफेर करते हुए शो की ज्वाइंट विनर बनने का खिताब अपने नाम किया।

इतना ही नहीं, दोनों ने मिलकर 66 लाख रुपये की पुरस्कार राशि भी जीत ली। शो के आखिरी दौर में जिस तरह दोनों ने एकदूसरे पर भरोसा किया, उसने पूरे गेम का रुख ही बदल दिया।

फिनाले में क्रिस्टल ने चली बड़ी चाल

द ट्रेटर्स 2 के आखिरी दौर यानी सर्कल ऑफ शाक में क्रिस्टल डिसूजा के सामने एक बड़ा फैसला लेने का मौका था। उन्होंने शालिनी पासी को धोखा देकर रिदा थाराना को बचाने का फैसला किया।

इसके बाद खेल में सिर्फ क्रिस्टल और रिदा ही बचीं। दोनों ने एकदूसरे पर भरोसा जताने का फैसला किया। लेकिन जब उन्हें अपनी असली पहचान बताने के लिए कहा गया, तो नतीजा बेहद चौंकाने वाला था। दरअसल, क्रिस्टल और रिदा दोनों ही ट्रेटर्स निकलीं। इस तरह दोनों ने एकदूसरे को बाहर करने के बजाय साथ मिलकर गेम खत्म किया और शो की ज्वाइंट विनर बन गईं।

इन कंटेस्टेंट्स को दी कड़ी टक्कर

शो में क्रिस्टल और रिदा का मुकाबला कई इनोसेंट्स से था। इनमें मल्लिका शेरावत, साहिल सलाथिया, शालिनी पासी और दलीप ताहिल जैसे नाम शामिल थे। क्रिस्टल डिसूजा की खास बात यह रही कि वह पहले एपिसोड से ही ट्रेटर के तौर पर गेम में बनी हुई थीं। उन्होंने अपने साथी ट्रेटर्स कुल्लू, शाहनील गिल और हरमन सिंघा को पीछे छोड़ते हुए फिनाले तक का सफर तय किया।

वहीं, शो के सातवें एपिसोड में क्रिस्टल ने रिदा को अपने साथ ट्रेटर के रूप में शामिल करने का फैसला किया था। रिदा ने भी उनका यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और इसके बाद दोनों ने मिलकर गेम को आगे बढ़ाया।

करण जौहर ने भी की क्रिस्टल की तारीफ

शो के होस्ट करण जौहर भी क्रिस्टल डिसूजा की गेम स्ट्रैटेजी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने क्रिस्टल के सावधानी से खेले गए गेम की तारीफ की। क्रिस्टल की रणनीति की बात करते हुए करण जौहर ने उनकी समझदारी और सही समय पर चाल चलने की क्षमता को सराहा। उन्होंने बताया कि क्रिस्टल ने बिना ज्यादा कुछ जाहिर किए गेम में कई अहम चालें चलीं।

आखिरकार क्रिस्टल की यही रणनीति उन्हें फिनाले तक ले गई और रिदा के साथ मिलकर उन्होंने द ट्रेटर्स 2 की ट्रॉफी और 66 लाख रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम कर ली।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY