शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
WTC Points Table: इंग्लैंड ने श्रीलंका को पछाड़ा, पाकिस्तान की हालत हुई खराब​ | कौन हैं Kanika Mann? गुड्डन से मिली पहचान, अब Bigg Boss 20 में आने की चर्चा​ | मेलोनी के इटली में होगा टाटा मोटर्स का जलवा! ₹41,580 करोड़ की Iveco डील को मिली मंजूरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Teacher’s Day 2026 Gift Idea: शिक्षक दिवस बन जाएगा खास, अपने फेवरेट टीचर को दें ये खूबसूरत तोहफे​

टीचर्स डे हर साल 5 सितंबर को सेलिब्रेट करते हैं. ये दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली के जन्मदिन पर उनके सम्मान में मनाया जाता है. वो शिक्षा के प्रति समर्पित थे और शिक्षक भी रहे. इस खास दिन आप भी अपने टीचर को सम्मान के साथ कुछ चीजें तोहफे में दे सकते हैं […]

टीचर्स डे हर साल 5 सितंबर को सेलिब्रेट करते हैं. ये दिन भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली के जन्मदिन पर उनके सम्मान में मनाया जाता है. वो शिक्षा के प्रति समर्पित थे और शिक्षक भी रहे. इस खास दिन आप भी अपने टीचर को सम्मान के साथ कुछ चीजें तोहफे में दे सकते हैं और उनके लिए इस दिन को बेहद खास बना सकते हैं. हर गुरु अपने शिष्य को हमेशा आगे बढ़ता देखना चाहता है और मातापिता के बाद वही हमारे मार्गदर्शक होते हैं. तो चलिए देख लेते हैं टीचर्स डे के लिए गिफ्ट के आइडिया.

टीचर्स डे बच्चों के लिए भी बेहद खास होता है, क्योंकि स्कूल या कॉलेज में को न को ऐसा टीचर जरूर होता है जो हमारा फेवरेट हो. शिक्षक दिवस पर आप न्हें प्यारा सा तोहफा देकर स्पेशल फल करवा सकते हैं. स आर्टिकल में देखेंगे कि आप अपने टीचर को गिफ्ट में क्याक्या दे सकते हैं.

पर्सनलाइज्ड मग

अपनी टीचर को पर्सनलाइज सिरेमिक मग गिफ्ट कर सकते हैं. अगर आपके पास उनका फोटो हो तो आप कप पर प्रिंट करवा सकते हैं. इसके अलावा मग पर उनका नाम लिखवा सकते हैं और हैप्पी टीचर्स डे, बेस्ट टीचर, फेवरेट टीचर जैसी चीजें लिखवा सकते हैं. उन्हें बहुत अच्छा महसूस होगा.

स्टेशनरी ऑर्गेनाइजर

अपने टीचर के लिए आप एक स्टेशनरी ऑर्गेनाइजर खरीद सकते हैं, जिसमें वो अपने पेन, छोटी डायरी जैसी की चीजें रख सकते हैं. ये उनके लिए एक यूजफुल गिफ्ट होगा. लकड़ी के बने हुए नक्काशीदार ऑर्गेनाइजर बेहद खूबसूरत लगते हैं, जिसे आपके टीचर अपनी टेबल पर भी रख सकते हैं जो हमेशा उन्हें आपकी याद दिलाएगा.

Image: Pexels

डायरी और पेन

आप अपने टीचर को एक प्यारी सी डायरी के साथ एक प्यारा सा पेन गिफ्ट में दे सकते हैं. डायरी के फर्स्ट पेज को आप डेकोरेट कर सकते हैं और डायरी के कवर को भी कुछ खास रखा जा सकता है. इस पर बेस्ट टीचर जैसी लाइनें लिख सकते हैं.

डेस्क प्लांट्स करें गिफ्ट

आप अपने पसंदीदा टीचर को कोई ऐसा प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं, जिसे वो अपनी डेस्क पर रख सकें. जैसे आप उन्हें बैम्बो प्लांट दे सकते हैं, जिसके जार पर लिखा हो, Great Teachers, Grow Minds. जेड प्लांट , डेविल्स आइवी प्लांट भी बढ़िया रहते हैं. ये सभी पौधे कम देखभाल में भी बढ़िया ग्रो करते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY