शुक्रवार, 4 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
WTC Points Table: इंग्लैंड ने श्रीलंका को पछाड़ा, पाकिस्तान की हालत हुई खराब​ | कौन हैं Kanika Mann? गुड्डन से मिली पहचान, अब Bigg Boss 20 में आने की चर्चा​ | मेलोनी के इटली में होगा टाटा मोटर्स का जलवा! ₹41,580 करोड़ की Iveco डील को मिली मंजूरी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Janmashtami 2026 : जन्माष्टमी पर कृष्ण भक्ति में डूबा यूपी-उत्तराखंड, मथुरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, प्रयागराज-रुद्रपुर में भी भव्य आयोजन​

Janmashtami 2026 : देशभर में आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव Janmashtami 2026) धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा से लेकर प्रयागराज और उत्तराखंड के रुद्रपुर तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जगहजगह भजनकीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और शोभायात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। कान्हा के जन्म का मुख्य उत्सव […]

Janmashtami 2026 : देशभर में आज भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव Janmashtami 2026) धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मथुरा से लेकर प्रयागराज और उत्तराखंड के रुद्रपुर तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। जगहजगह भजनकीर्तन, धार्मिक कार्यक्रम और शोभायात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। कान्हा के जन्म का मुख्य उत्सव रात 12 बजे मनाया जाएगा।

मथुरा में 75 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

Mathura Janmashtami पर CM Yogi ने किए Shri Krishna Janmabhoomi के दर्शन, भक्तों पर बरसाए फूल

Mathura में Krishna Janmashtami के मौके पर CM Yogi Adityanath ने सबसे पहले Shri Krishna Janmabhoomi Temple पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजाअर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर… pic.twitter.com/vhvRtjy0gW

— Bansal News Official September 4, 2026

भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जन्माष्टमी का उत्साह चरम पर है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर रात 12 बजे भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। देश के अलगअलग हिस्सों से श्रद्धालुओं का मथुरा पहुंचना लगातार जारी है। मथुरा, वृंदावन और आसपास के इलाकों में मंदिरों, बाजारों और सड़कों पर भक्तों की भीड़ दिखाई दे रही है।

प्रशासन को इस बार करीब 75 लाख श्रद्धालुओं के मथुरा पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को मजबूत किया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकासी के लिए अलगअलग रास्ते तय किए गए हैं। भक्तों को गेट नंबर3 से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि दर्शन के बाद मुख्य द्वार से बाहर निकलने की व्यवस्था रहेगी। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। भीड़ नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और निगरानी के लिए प्रशासन की टीमें लगातार व्यवस्थाओं पर नजर रख रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे मथुरा

जन्माष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी मथुरा पहुंचने का कार्यक्रम है। वह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन और पूजाअर्चना करेंगे। इसके साथ ही वह प्रदेशवासियों और ब्रजवासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देंगे। कान्हा की नगरी में श्रद्धालु अब रात 12 बजे होने वाले जन्मोत्सव का इंतजार कर रहे हैं। ‘जय कन्हैया लाल’ और ‘नंद के आनंद भयो’ जैसे जयकारों से पूरा ब्रज भक्तिमय नजर आ रहा है।

प्रयागराज में मंदिरों में भजनकीर्तन

संगम नगरी प्रयागराज में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। शहर के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और दिनभर भजनकीर्तन के साथ धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ मंदिरों में विशेष पूजाअर्चना और आरती होगी। श्रद्धालु इस मौके पर कान्हा के जन्मोत्सव की खुशियां मनाएंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रयागराज पुलिस ने भी सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। प्रमुख मंदिरों और धार्मिक स्थलों के आसपास निगरानी बढ़ाई गई है।

रुद्रपुर में निकली भव्य शोभायात्रा

उत्तराखंड के रुद्रपुर में भी जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में पांच मंदिर से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। शोभायात्रा भगत सिंह चौक, गल्ला मंडी, त्रिशूल चौक, डीडी चौक और मुख्य बाजार समेत शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण और राधाकृष्ण की आकर्षक झांकियां लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्ते में जगहजगह व्यापारियों और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और प्रसाद बांटा। ‘जय श्रीकृष्ण’ और ‘राधेराधे’ के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा के पांच मंदिर पहुंचने पर विधायक शिव अरोड़ा का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में नमन कर क्षेत्र की सुखसमृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन में सनातन धर्म सभा के अध्यक्ष महेश बब्बर, महामंत्री विजय जग्गा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

महंत नृत्य गोपाल दास ने दी जन्माष्टमी की शुभकामनाएं

अयोध्या में श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने भी जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पत्र जारी कर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर अपनी भावनाएं साझा कीं। स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण महंत नृत्य गोपाल दास इस बार जन्माष्टमी पर मथुरा नहीं जाएंगे। अपने संदेश में उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर विश्वास जताया।

उन्होंने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नेतृत्व में साधुसंतों द्वारा कारसेवा को लेकर लिए जाने वाले निर्णय के साथ खड़े रहने का संकल्प भी दोहराया। महंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद जताई। महंत नृत्य गोपाल दास श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।

ये भी पढ़ें: 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY