Abhinandan Vardhman: भारतीय एयरफोर्स से बड़ी खबर है। इंडियन एयरफोर्स के पूर्व ग्रुप कैप्टन और वीर चक्र विजेता ने रिटायरमेंट लेकर प्राइवेट एयरलाइन जॉइन कर ली है। जानकारी के अनुसार उन्होंने इस साल यानी 2026 में 31 मार्च को वायुसेना छोड़ दी है।

प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े अभिनंदन
मीडिया में खबरों की मानें तो अभिनंदन रिटायरमेंट के बाद अगस्त में प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़ गए हैं। वे यहां कॉमर्शियल यात्री विमान के पायलट बने हैं। करीब 20 साल तक एयरफोर्स में सेवाएं देने के बाद अब उन्होंने करियर की नई पारी की शुरुआत की है।
पाकिस्तानी फाइटर जेट को गिराकर आए थे सुर्खियों में
गौरतलब है अभिनंदन वर्धमान ने 7 साल पहले 27 फरवरी 2019 को पाकिस्तानी फाइटर जेट F16 को गिराया था। इसी दौरान वे MiG21 मिसाइल की चपेट में आ गए और उन्हें इजेक्ट होकर पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके यानी PoK में उतरना पड़ा था। इसी दौरान ने करीब 60 घंटे हिरासत में रखा। इसके बाद 1 मार्च 2019 को उन्हें को सौंपा था।