बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘स्ट्रीट फाइटर’ के ट्रेलर में विद्युत जामवाल का दमदार एक्शन​ | Sushant Disha Salian Death Case: सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के बीच क्या था कनेक्शन? 6 दिन पहले हुई थी मैनेजर की मौत, अब CBI करेगी जांच​ | अभिनेता Sonu Sood राहत सामग्री लेकर पहुंचे Nepal, बाढ़ पीड़ितों को बांटे भोजन और कंबल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Rashmika Mandanna की Mysaa की सामने आई रिलीज डेट, फिल्म में दिखेगा अब तक का सबसे अलग अंदाज​

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म मायसा को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब एक बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 27 […]

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म मायसा को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। लंबे समय से इस फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए अब एक बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

27 नवंबर 2026 को रिलीज होगी मायसा

रश्मिका मंदाना की फिल्म मायसा 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन रविंद्र पुले कर रहे हैं। खास बात यह है कि रविंद्र पुले इस फिल्म से बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे हैं।

फिल्म में रश्मिका एक गोंड महिला का किरदार निभाती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह रोल उनके अब तक के किरदारों से काफी अलग और चुनौतीपूर्ण है। फिल्म के प्रोडक्शन बैनर अनफॉर्मूला फिल्म्स ने रश्मिका के किरदार को मजबूत, निडर और जुझारू बताया है।

रश्मिका ने बताया मायसा को खास

रश्मिका मंदाना ने भी सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। उन्होंने बताया कि मायसा गुस्से, दर्द, दुख, हिम्मत और ताकत की कहानी है। उनके मुताबिक, फिल्म में एक ऐसा तूफान देखने को मिलेगा, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की होगी।

अंडरवॉटर एक्शन के लिए ली खास ट्रेनिंग

मायसा के लिए रश्मिका ने काफी मेहनत की है। फिल्म में उनका एक अंडरवॉटर एक्शन सीक्वेंस भी देखने को मिलेगा, जिसके लिए उन्होंने खास ट्रेनिंग ली है। मेकर्स का दावा है कि यह किसी एशियाई अभिनेत्री द्वारा किया गया पहला अंडरवॉटर एक्शन सीन है।

फिल्म की शूटिंग के दौरान रश्मिका को हिप इंजरी भी हुई थी। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी थी। फिलहाल वह धीरेधीरे रिकवरी कर रही हैं और जल्द ही काम पर लौटने की तैयारी में हैं।

मायसा में ये कलाकार भी आएंगे नजर

मायसा में रश्मिका मंदाना के अलावा राहुल रविंद्रन और ईश्वरी राव भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। राहुल रविंद्रन इससे पहले रश्मिका के साथ फिल्म द गर्लफ्रेंड में काम कर चुके हैं। खास बात यह है कि उस फिल्म का निर्देशन भी राहुल रविंद्रन ने ही किया था।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY