बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
राहुल गांधी की ब्रिटिश नागरिकता का दावा कोर्ट में फेल… इलाहाबाद HC ने खारिज की याचिका​ | विदेशी भारतीयों का बड़ा दांव! भारतीय बैंकों में जमा हुए ₹12 लाख करोड़ से अधिक, जानिए क्यों बढ़ा NRIs का विश्वास​ | UP: बलिया की बिटिया को मिला व्हीलचेयर, एक पांव से 400 मीटर दूर स्कूल जाने को थी मजबूर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

2027 में बनेगी सपा सरकार… सहारनपुर में बोले अखिलेश यादव, गन्ना किसानों से किया ये वादा​

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है. उन्होंने दावा किया कि 2027 में सपा की सरकार बनना तय है. अखिलेश यादव ने गन्ना […]

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को सहारनपुर पहुंचे. यहां उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं और भ्रष्टाचार से जनता परेशान है. उन्होंने दावा किया कि 2027 में सपा की सरकार बनना तय है.

अखिलेश यादव ने गन्ना किसानों के लिए बड़ा वादा किया. कहा कि सपा सरकार बनने पर 24 घंटे में गन्ने का भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा. उन्होंने किसानों को बेहतर बीज, सस्ता कीटनाशक, प्रशिक्षण और फसल का उचित मूल्य देने की बात कही.

‘खत्म करेंगे अग्निवीर व्यवस्था’

युवाओं के मुद्दे पर अखिलेश यादव ने अग्निवीर व्यवस्था खत्म कर सेना में पक्की भर्ती बहाल करने का ऐलान किया. सहारनपुर में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए स्टेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और जरूरत के अनुसार स्पोर्ट्स सिटी विकसित करने की बात भी कही.

सपा मुखिया ने जल जीवन मिशन पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई जगह पाइप और टंकियां तो हैं लेकिन पानी नहीं है. एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सड़कों में गड्ढे गंभीर मुद्दा हैं और जनता चुनाव में इसका हिसाब लेगी.

वुड कार्विंग उद्योग को सब्सिडी

सहारनपुर के वुड कार्विंग उद्योग और कारीगरों के लिए प्रशिक्षण, सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और जरूरत के अनुसार सब्सिडी देने का वादा किया. उन्होंने अमेरिका की पाबंदियों से किसानों, कारीगरों और निर्यात कारोबार पर असर पड़ने की बात कही.

सहारनपुर के बैंक करेंसी चेस्ट में नकली नोट मिलने के मामले को लेकर अखिलेश यादव ने नोटबंदी को विफल योजना बताया. उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद नकली करेंसी और कालेधन पर रोक लगाने का दावा किया गया था लेकिन अब बैंकिंग सिस्टम में ही नकली नोट सामने आ रहे हैं.

आरक्षण पर उन्होंने कहा, आरक्षण था, आरक्षण है और रहेगा. उन्होंने जातीय जनगणना का समर्थन करते हुए आबादी के अनुपात में हक और सम्मान देने की बात कही. अखिलेश ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर सहारनपुर की स्थानीय जरूरतों के अनुसार विशेष योजनाएं तैयार की जाएंगी और किसान, व्यापारी, कारीगर, युवा तथा आम लोगों को केंद्र में रखकर विकास का खाका तैयार किया जाएगा.

सहारनपुर से सुधीर की रिपोर्ट.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY