शनिवार, 29 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Asian Games 2026 की मेजबानी पर उठे सवाल, Japan की Cricket सुविधाओं पर उठे बड़े सवाल!​ | Nepal Flood: न वीजा, न पासपोर्ट, भारत और नेपाल का बॉर्डर ओपन क्यों है?​ | ‘इबोला’ से ‘कश्मीरी पलायन’ तक… Samay Raina और Sharon Verma के बीच ऑन-स्क्रीन नोक-झोंक वायरल, पर्सनल बयानों से दर्शक हैरान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बरेली में रक्षाबंधन की रात खूनी संघर्ष… पैसों के लेनदेन को लेकर BJP नेता को चाकुओं से गोदा, सामने आई ये वजह​

Bareilly BJP Leader Murder: उत्तर प्रदेश के बरेली में रक्षाबंधन के त्योहार पर देर रात सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया. सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में मांझे वाली बगिया के पास रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता सचिन कश्यप की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई. सचिन […]

Bareilly BJP Leader Murder: उत्तर प्रदेश के बरेली में रक्षाबंधन के त्योहार पर देर रात सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मच गया. सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ इलाके में मांझे वाली बगिया के पास रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में भाजपा नेता सचिन कश्यप की चाकुओं से हमला कर हत्या कर दी गई. सचिन भाजपा के मढ़ीनाथ मंडल में ओबीसी मोर्चा के उपाध्यक्ष बताए जा रहे हैं.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वारदात के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. जानकारी के अनुसार, सचिन कश्यप का कुछ लोगों से रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर करीब एक महीने पहले भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट हुई थी. उस समय आसपास के लोगों और परिचितों ने बीच में पड़कर दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था.

बातचीत के दौरान हुआ विवाद, फिर चाकुओं से हमला

रक्षाबंधन की रात सचिन कश्यप मढ़ीनाथ की मांझे वाली बगिया के पास थे. इसी दौरान कुछ लोगों से उनका सामना हो गया. बताया जा रहा है कि रुपयों के पुराने विवाद को लेकर उनके बीच बातचीत शुरू हुई. कुछ ही देर में बातचीत कहासुनी में बदल गई. आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने सचिन पर धारदार चाकुओं से हमला कर दिया. हमलावरों ने सचिन पर एक के बाद एक कई वार किए.

चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए. आसपास मौजूद लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो मौके पर अफरातफरी मच गई. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. गंभीर रूप से घायल सचिन की मौत हो गई. जिस घर में रक्षाबंधन के मौके पर कुछ घंटे पहले खुशियां थीं, वहां घटना की खबर पहुंचते ही मातम छा गया.

पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश

परिवार के लोगों का रोरोकर बुरा हाल है. त्योहार के दिन हुई इस हत्या से मढ़ीनाथ इलाके में भी तनाव का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलते ही सुभाषनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए. पुलिस ने सचिन के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सीओ नितिन कुमार ने बताया कि हत्या के पीछे रुपयों के लेनदेन का विवाद सामने आ रहा है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. टीमों की ओर से संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY