नेपाल। नेपाल में भीषण बाढ़ और फ्लैश फ्लड से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। बुधवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1127 पहुंच गई, जबकि करीब 4858 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। बचाव दल मलबे और दुर्गम इलाकों में लगातार तलाश अभियान चला रहे हैं।

भारत ने भेजी पांचवीं मदद
इस भयावह आपदा के बीच भारत ने नेपाल के लिए पांचवां राहत विमान रवाना किया है। इसमें 11 सदस्यीय राहत एवं बचाव टीम के साथ जरूरी सहायता सामग्री भेजी गई है। भारत इससे पहले भी राहत सामग्री, मेडिकल संसाधन और बचाव दल नेपाल भेज चुका है।
सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश चुनौतीपूर्ण
बाढ़ से कई जलविद्युत परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। मलबे से भरी सुरंगों में फंसे लोगों तक पहुंचना बचाव दलों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। भारत समेत कई देशों के विशेषज्ञ नेपाली टीमों की मदद कर रहे हैं।
राहत और बचाव पर पूरी नजर
प्रशासन का फोकस लापता लोगों की तलाश, घायलों को उपचार उपलब्ध कराने और प्रभावित इलाकों तक राहत पहुंचाने पर है। लगातार खराब परिस्थितियों के बावजूद बचाव अभियान जारी है।
संपादकीय टीम
खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।
संबंधित खबरें
हिजाब नहीं, स्कूलों में यूनिफार्म ही जरूरी…. इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फैसले में दिया संदेश
वीरेंद्र सहवाग और राहुल द्रविड़ के बेटे की वनडे टीम में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान