शनिवार, 29 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
स्वाइन फ्लू पर एक्शन में योगी सरकार, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की बैठक; बोले- घबराएं नहीं​ | Captain India के लिए उड़ान भरने को तैयार कार्तिक आर्यन, 1 सितंबर से लंदन में शुरू होगी शूटिंग, जानें फिल्म से जुड़ी बड़ी बातें​ | शक और दहेज का लालच… मुरादाबाद में ट्रक ड्राइवर बना हैवान, मासूम बच्चों के सामने ही घोंटा पत्नी का गला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोरखपुर में चलती ट्रेन से हुई ‘नोटों की बारिश’, पटरियों पर बिखरी नकदी… मची लूट​

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर एक बेहद हैरान और चौंका देने वाला वाकया सामने आया है. यहाँ गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप और अफरातफरी मच गई, जब चलती ट्रेन से अचानक 500500 रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे. स्टेशन पर मौजूद लोग अपनी आंखों के सामने उड़ते […]

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज रेलवे स्टेशन पर एक बेहद हैरान और चौंका देने वाला वाकया सामने आया है. यहाँ गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप और अफरातफरी मच गई, जब चलती ट्रेन से अचानक 500500 रुपये के नोट हवा में उड़ने लगे. स्टेशन पर मौजूद लोग अपनी आंखों के सामने उड़ते नोट देखकर भौचक्के रह गए और देखते ही देखते नोट बटोरने के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ दौड़ पड़े. मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर से मुंबई जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे पीपीगंज रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. इस स्टेशन पर ट्रेन का ठहराव नहीं था. इसी दौरान ट्रेन की एक बोगी से किसी यात्री ने नीचे एक पैकेट फेंका.

बताया जा रहा है कि पैकेट में पॉलीथिन के अंदर 500500 रुपये के नोटों की गड्डी लपेटी गई थी. ट्रेन की गति अत्यधिक तेज होने के कारण पैकेट जैसे ही धड़ाम से जमीन पर गिरा, पॉलीथिन फट गई और उसमें रखे 500 के गुलाबी नोट हवा में उड़कर पूरे स्टेशन और रेलवे ट्रैक पर बिखर गए.

ट्रैक पर दौड़े लोग, जिसे जो मिला लेकर चलता बना

हवा में उड़ते नोटों को देखकर पीपीगंज स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और स्थानीय लोगों में नोट बटोरने की होड़ मच गई. लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक और आसपास की पटरियों की तरफ भागने लगे. जिसे जितने नोट मिले, वह चुपचाप उठाकर खिसक गया.

सूत्रों का कहना है कि ट्रेन में सवार किसी यात्री ने स्टेशन पर मौजूद अपने किसी परिचित को पैसे देने के लिए यह तरीका अपनाया था. उसने सोचा था कि चलती ट्रेन से पैकेट फेंक देगा और नीचे खड़ा परिचित उसे उठा लेगा. हालांकि, ट्रेन की तेज रफ्तार ने पूरे खेल को बिगाड़ दिया और नोट हवा में बिखर गए.

मालिक का पता नहीं, जीआरपी और आरपीएफ की जांच जारी

इस अजीबोगरीब घटना के बाद न तो नोट फेंकने वाला यात्री सामने आया और न ही वह शख्स जिसे ये पैसे दिए जाने थे. कुल कितनी रकम हवा में उड़ी, इसका भी सटीक अंदाजा नहीं लग पाया है.

फिलहाल, इस मामले पर स्थानीय पुलिस और रेल प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन स्टेशन पर हुई इस अनोखी ‘नोटों की बारिश’ की चर्चा पूरे इलाके में जोरों पर है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY