बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Vaibhav Sooryavanshi Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी रचेंगे नया इतिहास! भारत में पहला इंटरनेशनल मैच खेलते ही टूटेगा 20 साल पुराना रिकॉर्ड​ | Bollywood Wrap-up: दिशा सालियान केस में CBI जांच से लेकर नेपाल में सोनू सूद के मसीहा बनने तक, जानें मनोरंजन जगत की 5 बड़ी खबरें​ | CSK Head Coach पर Ruturaj Gaikwad का बड़ा बयान: अभी कोई जल्दबाजी नहीं, IPL से पहले होगा फैसला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अयोध्याः ट्रस्ट की बैठक जारी, DM भी मौजूद, थोड़ी देर में हो सकता है पहले CEO का ऐलान​

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम पर आज बुधवार को मुहर लग सकती है. राम मंदिर ट्रस्ट को कल मंगलवार को खोज समिति की ओर से 3 नामों का पैनल सौंप दिया गया था. इस संबंध में मणिराम दास छावनी में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक चल […]

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी के नाम पर आज बुधवार को मुहर लग सकती है. राम मंदिर ट्रस्ट को कल मंगलवार को खोज समिति की ओर से 3 नामों का पैनल सौंप दिया गया था. इस संबंध में मणिराम दास छावनी में राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक चल रही है. बैठक में अयोध्या के जिलाधिकारी समेत 9 सदस्य शामिल हो रहे हैं.

ट्रस्ट की बैठक अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के आवास मणिराम दास छावनी में हो रही है. ट्रस्ट की बैठक में महंत नृत्य गोपाल दास के अलावा कृष्ण मोहन, गोविंद देव गिरी महाराज, विश्व हिंदू परिषद से दिनेश जी, बजरंग बांगड़ा, कमलनयन दास, महंत दिनेंद्र दास जी महाराज और जगदीश आफले शामिल हुए. बाकी सदस्य वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बैठक में जुड़े. बैठक में अयोध्या के DM अयोध्या शशांक त्रिपाठी भी बैठक में शामिल होने पहुंचे.

CEO की नियुक्ति पर फैसला सर्वसम्मति सेः दिनेंद्र दास

ट्रस्ट से जुड़े आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पहले CEO के नाम पर मुहर लगाने के अलावा ट्रस्ट की बैठक में ट्रस्टी के 3 खाली पड़े पदों को भरने, ट्रस्ट डीड में संशोधन और प्रेस प्रवक्ता की नियुक्ति समेत कई प्रशासनिक मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है.

इससे पहले ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास ने कल मंगलवार बताया था कि सीईओ की नियुक्ति पर अंतिम फैसला ट्रस्ट बोर्ड के विचारविमर्श के बाद लिया जाएगा. उन्होंने कहा, “अंतिम फैसला सर्वसम्मति से लिया जाएगा. बैठक खत्म होने के बाद ही परिणाम की घोषणा की जाएगी.”

प्रमोद कोहली की अगुवाई जांच समिति ने खोजे 3 नाम

रिटायर जज प्रमोद कोहली की अगुवाई वाली खोज समिति ने कल मंगलवार को ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि को अपनी अंतिम रिपोर्ट सौंप दी. 3 सदस्यीय चयन समिति में रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और पूर्व वैज्ञानिक सुरेश हवारे भी शामिल थे.

समिति के सचिव समीर पांडा के अनुसार, 3 नामों के पैनल ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के संस्थान का नेतृत्व करने के लिए आवश्यक संस्थागत नेतृत्व, प्रबंधन विशेषज्ञता, अखंडता और दूरदर्शिता के आधार पर व्यापक मूल्यांकन के बाद 3 उच्चस्तरीय योग्य पेशेवरों के नाम की सिफारिश की है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY