बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Sushant Disha Salian Death Case: सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान के बीच क्या था कनेक्शन? 6 दिन पहले हुई थी मैनेजर की मौत, अब CBI करेगी जांच​ | अभिनेता Sonu Sood राहत सामग्री लेकर पहुंचे Nepal, बाढ़ पीड़ितों को बांटे भोजन और कंबल​ | ऑटो इंडस्ट्री को भी है साइबर अटैक का खतरा! मारुति सुजुकी के CEO ने किया अलर्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Lucknow Junior Assistant Protest: लखनऊ में डिप्टी CM आवास पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, 3284 पदों पर नियुक्ति की मांग​

UP Lucknow Junior Assistant Protest:  के में बुधवार को बारिश के बीच सैकड़ों अभ्यर्थी जूनियर असिस्टेंट भर्ती को लेकर डिप्टी CM बृजेश पाठक के आवास पहुंचे। अभ्यर्थियों ने हाथों में पोस्टर लेकर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने और रिजल्ट जारी करने की मांग की। बारिश तेज होने के बावजूद प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी अपनी मांग पर […]

UP Lucknow Junior Assistant Protest:  के में बुधवार को बारिश के बीच सैकड़ों अभ्यर्थी जूनियर असिस्टेंट भर्ती को लेकर डिप्टी CM बृजेश पाठक के आवास पहुंचे। अभ्यर्थियों ने हाथों में पोस्टर लेकर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने और रिजल्ट जारी करने की मांग की।

बारिश तेज होने के बावजूद प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थी अपनी मांग पर डटे रहे। उनका कहना था कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ने के कारण हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। अभ्यर्थियों ने सरकार से इस मामले में जल्द फैसला लेने की अपील की।

प्रदर्शन की जानकारी मिलने के बाद डिप्टी CM ने अभ्यर्थियों से मुलाकात की और उनकी बात सुनी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया।

डिप्टी CM ने आयोग अध्यक्ष से कराई बात

अभ्यर्थियों से बातचीत के दौरान  डिप्टी CM बृजेश पाठक ने भर्ती को लेकर आयोग के अध्यक्ष से फोन पर बात की। इस दौरान अभ्यर्थियों की भी आयोग अध्यक्ष से बातचीत कराई गई। अभ्यर्थियों ने भर्ती में हो रही देरी का मुद्दा उठाते हुए जल्द रिजल्ट जारी करने की मांग रखी।

 उन्होंने कहा कि सैकड़ों अभ्यर्थी जूनियर असिस्टेंट लंबे समय से लंबित है और अब अभ्यर्थी किसी और देरी के पक्ष में नहीं हैं। उनका कहना है कि रिजल्ट आने के बाद टाइपिंग परीक्षा की प्रक्रिया भी शुरू होनी चाहिए।

अभ्यर्थियों ने आयोग से भर्ती की अगली प्रक्रिया की तारीख स्पष्ट करने की मांग की। डिप्टी CM के आश्वासन के बाद अभ्यर्थियों को उम्मीद है कि भर्ती को लेकर जल्द कोई ठोस कदम उठाया जाएगा।

PET2023 के आधार पर होनी है भर्ती

अभ्यर्थियों के मुताबिक, जूनियर असिस्टेंट के 3284 पदों पर भर्ती PET2023 के स्कोर के आधार पर होनी है। इस भर्ती को लेकर बड़ी संख्या में उम्मीदवार लंबे समय से प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि भर्ती की प्रक्रिया में देरी होने से उनकी पढ़ाई और नौकरी की तैयारी दोनों प्रभावित हो रही हैं।

उन्होंने मांग की कि पहले जल्द से जल्द Junior Assistant Result जारी किया जाए। इसके बाद सफल उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग परीक्षा आयोजित कराई जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि उन्होंने भर्ती के लिए जरूरी तैयारी की है और अब उन्हें सिर्फ प्रक्रिया आगे बढ़ने का इंतजार है। उन्होंने सरकार और आयोग से भर्ती को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की अपील की।

‘आश्वासन नहीं, अब रिजल्ट चाहिए’

प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने कहा कि उन्हें अब केवल आश्वासन नहीं चाहिए, बल्कि भर्ती प्रक्रिया में ठोस कार्रवाई दिखाई देनी चाहिए। उनका कहना है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद भर्ती को लेकर स्थिति साफ नहीं हुई है। ऐसे में उम्मीदवारों की चिंता लगातार बढ़ रही है। अभ्यर्थियों ने आयोग अध्यक्ष के सामने भी अपनी मांग रखी और जल्द रिजल्ट जारी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रिजल्ट के बाद  Typing Test की तारीख भी घोषित की जाए, ताकि उम्मीदवार आगे की तैयारी कर सकें। अभ्यर्थियों के मुताबिक, भर्ती में देरी का असर उन युवाओं पर पड़ रहा है जो लंबे समय से की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस मामले को प्राथमिकता के आधार पर देखने की मांग की।

चुनाव से पहले भर्ती पूरी कराने की मांग

अभ्यर्थियों ने मांग रखी कि चुनाव से पहले 3284 पदों वाली जूनियर असिस्टेंट भर्ती की पूरी प्रक्रिया पूरी कर नियुक्तियां की जाएं। उनका कहना है कि भर्ती का रिजल्ट और टाइपिंग परीक्षा जल्द होने से हजारों उम्मीदवारों को राहत मिलेगी।  से मुलाकात और आयोग अध्यक्ष से फोन पर हुई बातचीत के बाद अभ्यर्थियों को प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है। हालांकि, उम्मीदवारों का कहना है कि अब वे केवल आश्वासन पर निर्भर नहीं रहना चाहते। उन्हें Junior Assistant Recruitment का रिजल्ट और टाइपिंग परीक्षा की तारीख का इंतजार है। अभ्यर्थियों ने साफ किया कि जब तक भर्ती प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ती, उनकी चिंता बनी रहेगी। अब सभी की नजर आयोग के अगले कदम और रिजल्ट जारी होने पर है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY