बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Nepal Flood Update: नेपाल में बर्फ-चट्टानें खिसकने से दोबारा बाढ़ का खतरा, मौत का आंकड़ा पहुंचा 1127, 4600 लापता, मदद के लिए भारत से भेजी गई 5वीं स्पेशल फ्लाइट​ | Pawan Kalyan Birthday: सुपरस्टार से Deputy CM तक का सफर, कैसे ‘Power Star’ ने बदली आंध्र की सियासत​ | 6 बेटियों की मां ने बेटे की चाह में किया 3 साल के मासूम का अपहरण, बिहार से हुई गिरफ्तारी|​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

NHAI टोल प्लाजा फर्जीवाड़े पर ED का बड़ा एक्शन, 7 राज्यों के 14 ठिकानों पर रेड… UP-राजस्थान से जम्मू तक हड़कंप​

प्रवर्तन निदेशालय ने को विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है. ED ने बुधवार को एक साथ 14 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, NCR और कोलकाता स्थित परिसरों […]

प्रवर्तन निदेशालय ने को विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण टोल प्लाजा पर धोखाधड़ी से टोल वसूली से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है. ED ने बुधवार को एक साथ 14 ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है. जांच के सिलसिले में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, NCR और कोलकाता स्थित परिसरों पर तलाशी ली जा रही है.

जानकारी के मुताबिक ED के लखनऊ जोनल ऑफिस ने बुधवार तड़के धन शोधन निवारण अधिनियम 2002 के तहत उत्तर प्रदेश, राजस्थान , महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित परिसरों में तलाशी अभियान चलाया है.

फर्जी टोल रसीदें बनाने का आरोप

ED कुछ सूचनाओं के आधार पर इस मामले से जुड़े संदिग्धों के परिसरों पर तलाशी अभियान शुरू किया है. आरोप है कि अनऑथोराइज्ड सॉफ्टवेयर के जरिए फर्जी टोल रसीदें बनाई जा रही थी. इसके अलावा टोल से मिलने वाली रकम को NHAI के आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर डायवर्ट किया जा रहा था.जिससे काफी ज्यादा नुकसान हुआ है.

NHAI के रिकॉर्ड में सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि

फॉरेंसिक जांच और NHAI के रिकॉर्ड में ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि भी हुई है. ED की टीम डिजिटल और दस्तावेजी सबूत जुटा रही है. वहीं ED रकम के असली लाभार्थियों और मनी ट्रेल का पता लगाने की कोशिश भी कर रही है.

टोल संचालकों, IT कर्मियों और आरोपियों के बीच रकम बांटने का आरोप है. ED छापेमारी के दौरान डिजिटल रिकॉर्ड खंगाल रही है. बैंक खाते और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज की भी जांच चल रही है. घोटाले की रकम के अंतिम लाभार्थियों तक पहुंचने में ED जुटी हुई है. फर्जी FASTag से ओवर लोडेडकमर्शियल वाहनों को निकालने का खेल जारी था. UP STF और केंद्रीय जांच एजेंसियों के रडार पर कई टोल संचालक हैं.

मास्टरमाइंड आलोक सिंह गिरफ्तार

वाराणसी से टोल घोटाले के कथित मास्टरमाइंड आलोक सिंह को गिरफ्तार किया गया था. उस पर हरहुआ में रहकर अवैध नेटवर्क ऑपरेट करने का आरोप है. वाराणसी के लाला नगर टोल प्लाजा पर ₹62.87 करोड़ की स्टांप चोरी का मामले की भी जांच चल रही है. देशभर के 200 से अधिक टोल प्लाजा की जांच जारी है, जिनमें से 100 के करीब यूपी के टोल प्लाजा हैं.

पिछले महीने भी हुई थी छापेमारी

ED ने पिछले महीने भी कई टोल प्लाजा पर फर्जी टोल वसूली से जुड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून , 2002 की धारा 17 के तहत 14 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये कार्रवाई उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, एनसीआर और कोलकाता में स्थित परिसरों पर की गई थी.थ

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY