बुधवार, 2 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
‘5 बजे आता तो बख्श देती जान…’ प्रेमी के साथ थी पत्नी, दो घंटे पहले घर पहुंचा पति; दोनों ने गला दबाकर हसबैंड को मार डाला​ | Disha Salian CBI Investigation | 6 साल बाद बॉम्बे HC ने दिया CBI जांच का आदेश, आखिर पिता ने कैसे जीती लंबी कानूनी जंग?​ | तीसरे Test से पहले बीमार हुए Babar Azam, क्या Pakistan की कप्तानी पर संकट?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Namibia T20I Tri-Series: साउथ अफ्रीका की जिम्बाब्वे पर 43 रन से बड़ी जीत, 20 साल के Lhuan-dre Pretorius ने बल्ले से मचाया धमाल​

  Namibia T20I TriSeries: साउथ अफ्रीका ने नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज में अपनी दूसरी जीत दर्ज करते हुए जिम्बाब्वे को 43 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम ने 185 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 142 रन पर ही सिमट गई। युवा बल्लेबाज लुआनड्रे प्रिटोरियस […]

 

Namibia T20I TriSeries: साउथ अफ्रीका ने नामीबिया टी20 ट्राई सीरीज में अपनी दूसरी जीत दर्ज करते हुए जिम्बाब्वे को 43 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अफ्रीकी टीम ने 185 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 142 रन पर ही सिमट गई। युवा बल्लेबाज लुआनड्रे प्रिटोरियस ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

नामीबिया में खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज का चौथा मुकाबला मंगलवार को विंडहोक के नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 185 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

साउथ अफ्रीका के लिए महज 20 साल के युवा सलामी बल्लेबाज लुआनड्रे प्रिटोरियस ने 51 गेंदों में 94 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।  प्रिटोरियस के अलावा तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए डेवाल्ड ब्रेविस ने भी अपनी शानदार फॉर्म जारी रखी। उन्होंने 27 गेंदों में 41 रन बनाए। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने 25 गेंदों में 28 रन का योगदान दिया।

जिम्बाब्वे की ओर से गेंदबाजी करते हुए वेस्ली मधावेरे ने 3 विकेट हासिल किए, जबकि ब्रैड इवांस ने 2 विकेट अपने नाम किए। न्यूमैन न्यामहुरी को भी 1 सफलता मिली।

186 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई। इस दौरान कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। कप्तान सिकंदर रज़ा ने जरूर संघर्ष करते हुए 33 गेंदों में 45 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त साथ नहीं मिला।

टीम के मुख्य बल्लेबाज ब्रायन बेनेट सिर्फ 14 रन और बेन करन 4 रन बनाकर आउट हो गए। निचले क्रम में न्यूमैन न्यामहुरी ने 25 गेंदों में 27 रन बनाकर कुछ कोशिश की, लेकिन तब तक मुकाबला साउथ अफ्रीका की पकड़ में आ चुका था।

जिम्बाब्वे की पूरी टीम 17.4 ओवर में 142 रन पर ऑलआउट हो गई और साउथ अफ्रीका ने 43 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी में कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन ने 4 विकेट चटकाए। डुआन जानसेन ने 3 विकेट अपने नाम किए, जबकि प्रेनेलन सुब्रायन और नकबा पीटर को 11 सफलता मिली।

इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका के खाते में अब 4 अंक हो गए हैं और वह इस ट्राई सीरीज की अंकतालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है। वहीं जिम्बाब्वे को टूर्नामेंट में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है और वह 2 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY