रविवार, 23 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
यामानाशी-UP: नई औद्योगिक क्रांति की दस्तक, बदलेगी उत्तर प्रदेश की तस्वीर​ | UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश में 17 IAS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट​ | यामानाशी-UP: नई औद्योगिक क्रांति की दस्तक, बदलेगी उत्तरप्रदेश की तस्वीर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

तीन सगी बहनों की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, सदमे में परिजन… पहेली सुलझाने में जुटी छतरपुर पुलिस​

Chhatarpur Mysterious Death Three Sisters: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. मातगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पिपौरा खुर्द गांव में एक ही परिवार की तीन मासूम बेटियों की संदिग्ध और रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई. एक साथ तीन सगी बहनों की मौत की खबर […]

Chhatarpur Mysterious Death Three Sisters: मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है. मातगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले पिपौरा खुर्द गांव में एक ही परिवार की तीन मासूम बेटियों की संदिग्ध और रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई. एक साथ तीन सगी बहनों की मौत की खबर फैलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और गांव में मातम का सन्नाटा पसर गया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिपौरा खुर्द गांव निवासी बालमुकुंद कुशवाहा की कुल पांच बेटियां थीं. इनमें से तीन बच्चियों की अचानक तबीयत बिगड़ने या संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक साथ मौत हो गई. मृतकों की पहचान पूनम कुशवाहा , मनीषा कुशवाहा और चाहत कुशवाहा के रूप में हुई है. इतनी छोटी उम्र की तीन सगी बहनों का साया एक साथ उठ जाने से पिता बालमुकुंद और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है. 9 महीने की मासूम चाहत समेत तीन बेटियों की मौत से पूरा गांव गहरे सदमे में है.

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

घटना की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन, पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीमों ने तुरंत पिपौरा खुर्द गांव में डेरा डाला. मौके पर तहसीलदार दुर्गेश तिवारी, ईसानगर थाना प्रभारी रिपुदमन सिंह राजपूत और मातगांव थाना प्रभारी अंकुर चौबे ने स्वास्थ्य विभाग और फाइनेंस टीम के साथ पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस और फॉरेंसिक टीमों ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं.

मौत की वजह बनी पहेली: कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस

तीनों बच्चियों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. गांव में तरहतरह की चर्चाएं हो रही हैं और मामला पूरी तरह से पहेली बना हुआ है. पुलिस इस पहलू पर भी जांच कर रही है कि कहीं बच्चियों ने ऐसा कुछ खाया तो नहीं था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ी. अधिकारियों द्वारा परिवार के सदस्यों, मातापिता और आसपास के ग्रामीणों से गहन पूछताछ की जा रही है.

मामले पर मातगांव और ईसानगर पुलिस का कहना है कि मौतों के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए हर संभावित एंगल से जांच जारी है. वास्तविक वजह मेडिकल जांच, विसरा सैंपल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY