मंगलवार, 1 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण​ | तेल कंपनियों को झटका, एयरलाइंस की मौज! पेट्रोल एक्सपोर्ट पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स​ | दिल्ली-प्रयागराज हो या लाहौर, भारत और पाकिस्तान के शहरों में सिविल लाइंस क्यों?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

UP: बंद कमरे में 2 लाशें… बलरामपुर में बिस्तर पर मृत मिले पति-पत्नी, हत्या या आत्महत्या?​

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पतिपत्नी के शव घर के कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं. घटना गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बासूपुर के पुरवा पिरगिरास की है. मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मनोज कुमार और उनकी पत्नी मंजू देवी […]

Balrampur News: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पतिपत्नी के शव घर के कमरे में बिस्तर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले हैं. घटना गैंड़ास बुजुर्ग थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बासूपुर के पुरवा पिरगिरास की है. मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मनोज कुमार और उनकी पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है. एक साथ पतिपत्नी की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. फिलहाल दोनों की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब पांच बजे परिवार के कुछ लोग घर पहुंचे. इस दौरान घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला. परिजनों ने कई बार आवाज लगाई, लेकिन कमरे के भीतर से कोई जवाब नहीं मिला. काफी देर तक कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई. इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया.

बिस्तर पर पड़े मिले शव

दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर परिजनों के होश उड़ गए. मनोज कुमार और उनकी पत्नी मंजू देवी कमरे में बिस्तर पर मृत पड़े थे. पतिपत्नी की एक साथ मौत की खबर कुछ ही देर में पूरे गांव में फैल गई. देखते ही देखते घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.

इस दर्दनाक घटना ने दंपती के दो मासूम बच्चों को भी बेसहारा कर दिया है. बताया जा रहा है कि उनके दो बेटे हैं, जिनकी उम्र करीब पांच और तीन वर्ष है. इतनी कम उम्र में दोनों बच्चों के सिर से एक साथ मां और पिता का साया उठ गया. परिवार के लोग बच्चों के भविष्य को लेकर भी चिंतित हैं. गांव में इस घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन पुलिस ने अभी तक मौत के कारणों को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकाला है.

जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार और गैंड़ास बुजुर्ग थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई. अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय के अनुसार, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है.

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि दंपती की मौत किन परिस्थितियों में हुई. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY