सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Firozabad Girlfriend Rape Murder: ऐसा कैसा प्यार, सेक्स पावर बढ़ाने की दवा खाकर गर्लफ्रेंड से रेप, संबंध मनाने से किया मना, कर दी हत्या, ऐसे खुला राज​ | पनीर के नाम पर नकली चीज बेचना बंद, Zomato ने रेस्टोरेंट्स के लिए जारी किए सख्त नियम​ | Yash की फिल्म Toxic ने देशभर के सिनेमाघरों में की 250 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

MG का कमाल, घर की बिजली जाने पर ‘जनरेटर’ बन सकती है ये कार, चल सकते हैं AC, फ्रिज, लाइट और TV​

घरों में बिजली का जाना एक बहुत आम समस्या है. अब तक लोग बिजली जाने पर पावर बैकअप के लिए डीजल जनरेटर या इन्वर्टर का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, लेकिन अब एक कार की मदद से भी घर के सभी उपकरण चला सकते हैं. जी हां.. MG ने हाल ही में एक ऐसी कार […]

घरों में बिजली का जाना एक बहुत आम समस्या है. अब तक लोग बिजली जाने पर पावर बैकअप के लिए डीजल जनरेटर या इन्वर्टर का इस्तेमाल करते आ रहे हैं, लेकिन अब एक कार की मदद से भी घर के सभी उपकरण चला सकते हैं. जी हां.. MG ने हाल ही में एक ऐसी कार लॉन्च की है, जिसे जरूरत पड़ने पर पावर बैकअप के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इस कार का नाम हेक्टर टोमाहॉक EV है.

कंपनी का दावा है कि हैक्टर टॉमहॉक भारत की पहली कार है, जिसमें व्हीकलटूहोम टेक्नोलॉजी दी गई है. इसका मतलब है कि बिजली जाने पर कार की बैटरी से घर के बिजली वाले उपकरण चलाए जा सकते हैं. यह टेक्नोलॉजी व्हीकलटूलोड से एक कदम आगे की है. V2L की सुविधा से एक इलेक्ट्रिक कार से दूसरी इलेक्ट्रिक कार को चार्ज किया जा सकता है. V2L की सुविधा कुछ दूसरी इलेक्ट्रिक कारों में भी मिलती है, जिससे छोटे इलेक्ट्रिक उपकरण चलाए जा सकते हैं. लेकिन V2H की मदद से ईवी की बैटरी को घर के लिए पावर बैकअप की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.

ऐसे काम करती है V2H टेक्नोलॉजी

V2H यानी व्हीकलटूहोम टेक्नोलॉजी इलेक्ट्रिक कार को एक तरह के पावर स्टेशन में बदल देती है. बिजली जाने पर यह घर को बैकअप पावर दे सकती है. टॉमहॉक ईवी का मैक्सिमम पावर आउटपुट 6.6 kVA AC है. हालांकि, V2H सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए एक अलग से मिलने वाली और अनुकूल डिवाइस की जरूरत होगी. इस डिवाइस के इस्तेमाल से घर में लगे फ्रिज, टीवी, लाइट और AC जैसे उपकरण भी चलाए जा सकते हैं.

हैक्टर टॉमहॉक की कीमत

MG ने हैक्टर टॉमहॉक को दो वर्जन में लॉन्च किया है. इसका एक वर्जन पूरी तरह इलेक्ट्रिक EV है, जबकि दूसरा प्लगइनहाइब्रिड है. EV की कीमत 19.50 लाख रुपये से और PHEV की कीमत 25.70 लाख रुपये से शुरू होती है. दोनों मॉडल में कई नई टेक्नोलॉजी दी गई हैं. EV को तो लगभग सभी लोग समझते ही हैं, लेकिन PHEV को आसान भाषा में समझें तो ये ऐसी कार होती है जिसमें पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर, दोनों होते हैं और इसकी बैटरी को बाहर से चार्ज भी किया जा सकता है.

फीचर्स

दोनों गाड़ियों के डिजाइन, फीचर्स और इंटीरियर में कोई अंतर नहीं है. बस इंटरनल टेक्नोलॉजी का फर्क है. एक EV है तो दूसरी PHEV है. हालांकि, 5सीटर EV में सामान रखने के लिए अलग रोलिंग कवर दिया गया है. इसके अलावा दोनों में अलगअलग केबिन थीम मिलती है. EV में बेज और ब्लैक रंग का इंटीरियर है, जबकि PHEV में ब्राउन और ब्लैक थीम दी गई है. बाकी फीचर्स दोनों मॉडल में लगभग एक जैसे हैं. इनमें 15.6 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8.8 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10स्पीकर Infinity साउंड सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं. इसके अलावा आगे की सीटों में पावर और वेंटिलेशन की सुविधा है. ड्राइवर सीट में मेमोरी फंक्शन मिलता है. फोन चार्ज करने के लिए 50W का फास्ट वायरलेस चार्जर भी दिया गया है. सेफ्टी फीचर्स भी लगभग एक जैसे हैं,

हैक्टर टॉमहॉक PHEV का इंजन और बैटरी

हैक्टर टॉमहॉक PHEV में 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh की बैटरी दी गई है. दोनों मिलकर 198 hp की पावर और 230 Nm का टॉर्क देते हैं. MG के मुताबिक, यह फ्रंटव्हील ड्राइव SUV सिर्फ इलेक्ट्रिक पावर पर 115 किमी से ज्यादा चल सकती है. वहीं, पेट्रोल और इलेक्ट्रिक पावर को मिलाकर इसकी कुल रेंज 1,100 किमी से ज्यादा बताई गई है..

हैक्टर टॉमहॉक EV की बैटरी और रेंज

पूरी तरह इलेक्ट्रिक हैक्टर टॉमहॉक EV में 69.2 kWh की बैटरी दी गई है. इसमें आगे की तरफ इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 204 hp की पावर और 310 Nm का टॉर्क देती है. MG के अनुसार, हैक्टर टॉमहॉक EV एक बार फुल चार्ज होने पर 517 किमी तक चल सकती है. हैक्टर टॉमहॉक PHEV में 25 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इससे बैटरी को 30 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में करीब 35 मिनट लगते हैं. इसके साथ MG 3.3 kW का होम चार्जर भी दे रही है. इससे बैटरी को 10 से 100 फीसदी तक चार्ज करने में करीब 7.5 घंटे लग सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY