गुरुवार, 27 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
‘भरी कोर्ट में गोली मारेंगे…’ जिस गाने ने अंकित बालियान को दिलाई शोहरत, क्या वही बना हत्या की वजह? सामने आया गोगी गैंग का कनेक्शन​ | पहले से ज्यादा दमदार दिखेगी नई महिंद्रा थार, नए फ्रंट लुक ने बढ़ाई एक्साइटमेंट, मिलेंगे नए अलॉय व्हील्स​ | ‘जज के भी आवेंगे पसीने…’ जिस गाने ने अंकित बालियान को दिलाई शोहरत, क्या वही बना हत्या की वजह? सामने आया गोगी गैंग का कनेक्शन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रेमिका को करवाई चीटिंग, 7वीं रैंक दिलवाकर बनवाया अधिकारी… धोखा मिला तो MPSC को बता दी पेपर लीक घोटाले की पूरी कहानी​

Nashik News: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अन्न एवं औषधि प्रशासन ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में हुआ पेपर लीक घोटाला किसी सस्पेंसथ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा है. इस पूरे मामले के केंद्र में प्यार, धोखा, बेवफाई और इंतकाम की वो आग है जिसने राज्य के एक बहुत बड़े प्रशासनिक फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया. 22 […]

Nashik News: महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित अन्न एवं औषधि प्रशासन ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा में हुआ पेपर लीक घोटाला किसी सस्पेंसथ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट जैसा है. इस पूरे मामले के केंद्र में प्यार, धोखा, बेवफाई और इंतकाम की वो आग है जिसने राज्य के एक बहुत बड़े प्रशासनिक फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर दिया. 22 मार्च 2026 को आयोजित इस परीक्षा में मालेगांव की एक फार्मा कंपनी में कार्यरत गौरव नाम के युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड ऋतुजा को ऑफिसर बनाने के लिए परीक्षा से ठीक दो दिन पहले ही लीक हुआ पूरा प्रश्नपत्र सौंप दिया था.

हैरानी की बात ये रही कि गौरव का अपना सगा भाई भी इसी परीक्षा में बैठ रहा था, लेकिन उसने अपने सगे भाई को दरकिनार कर केवल अपनी गर्लफ्रेंड की मदद की. लीक हुए प्रश्नपत्र के दम पर ऋतुजा ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया और पूरे महाराष्ट्र में 7वीं रैंक हासिल कर ली. लेकिन असली ड्रामा परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद शुरू हुआ.

अधिकारी बनते ही शादी से इनकार, प्रेमी ने लिया बदला

जैसे ही ऋतुजा का चयन हुआ, दोनों के बीच विवाद गहराने लगा. अधिकारी बनते ही ऋतुजा ने गौरव से शादी करने से साफ इनकार कर दिया. ब्रेकअप के झटके और प्रेयसी के अधिकारी बनकर आगे निकल जाने की टीस ने गौरव के प्यार को नफरत में बदल दिया. इसी बदले की आग में गौरव ने MPSC को एक गोपनीय ईमेल भेजकर पूरे पेपर लीक घोटाले का कच्चा चिट्ठा खोल दिया. हालांकि, बाद में कानूनी कार्रवाई और जेल जाने के डर से गौरव ने 26 जुलाई को एक और ईमेल भेजकर यह सफाई दी कि उसने दोस्तों के साथ सिर्फ मजाक किया था, लेकिन तब तक तीर कमान से छूट चुका था.

MPSC अधिकारी से लेकर कोचिंग संचालक तक का नेटवर्क बेनकाब

गौरव के उस एक ईमेल ने मुंबई क्राइम ब्रांच को सतर्क कर दिया. जब क्राइम ब्रांच ने परतें उधेड़ना शुरू किया, तो प्रशासनिक व्यवस्था में फैला भ्रष्टाचार का खौफनाक नेटवर्क सामने आया. MPSC के समन्वय अधिकारी विश्वेश्वर नकाते ने आयोग के दफ्तर की पार्किंग में प्रश्नपत्र की फोटोकॉपी लेंडवे नामक शख्स को सौंपी थी. वहां से ये पेपर नंदुरबार के मराठे और कौटिल्य अकादमी के संचालक प्रवीण पाटील से होता हुआ अमृत पाटील के माध्यम से गौरव तक पहुंचा. प्राथमिक जांच में इस फर्जीवाड़े के लिए 4 लाख रुपये के लेनदेन की बात सामने आई है.

6 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

फिलहाल मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने MPSC के तीन अधिकारियों, कोचिंग अकादमी संचालक, स्कूल के मुख्याध्यापक और आरोपी प्रेमी गौरव समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब इस बात की सघन जांच कर रही है कि यह लीक हुआ प्रश्नपत्र केवल ऋतुजा तक ही सीमित था या यह अन्य कई अभ्यर्थियों तक भी पहुंचाया गया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY