सोमवार, 31 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
साड़ी-सूट में चाहिए क्लासी और सोफेस्टिकेटेड लुक, कंगना रनौत से लें आइडिया​ | लखनऊ में स्वाइन फ्लू की दस्तक! एक दिन में मिले 4 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट… जारी की एडवाइजरी​ | हाथ-पैरों की त्वचा हो गई है ज्यादा डार्क, जिद्दी टैनिंग हटाएंगी ये 5 घरेलू चीजें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

साड़ी-सूट में चाहिए क्लासी और सोफेस्टिकेटेड लुक, कंगना रनौत से लें आइडिया​

क्लासी और रिच लुक पाना हो और सोफेस्टिकेटेड स्टाइल क्रिएट करना हो तो हैंडलूम साड़ियों से बेहतर और क्या ही हो सकता है. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पाटन पटोला साड़ी कैरी की है, जिसके साथ उन्होंने राउंड नेकलाइन और हाफ स्लीव वाला ब्रोकेड ब्लाउज पेयर किया है. चेन वाले पोल्की झुमकों से लुक को एंटीक […]

क्लासी और रिच लुक पाना हो और सोफेस्टिकेटेड स्टाइल क्रिएट करना हो तो हैंडलूम साड़ियों से बेहतर और क्या ही हो सकता है. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पाटन पटोला साड़ी कैरी की है, जिसके साथ उन्होंने राउंड नेकलाइन और हाफ स्लीव वाला ब्रोकेड ब्लाउज पेयर किया है. चेन वाले पोल्की झुमकों से लुक को एंटीक टच मिला है.

पेस्टल कलर  पसंद करती हैं तो कंगना रनौत का ये क्लासी लुक कॉपी करें. उन्होंने पीच और मिंट ग्रीन कलर के कॉम्बिनेशन वाला सूट कैरी किया है. राउंड नेक लाइन की कुर्ती में मैचिंग फ्लोरल सीक्वेंस डिटेलिंग है, साथ में मैचिंग स्कर्ट और फ्लोई फैब्रिक का लाइट वेट दुपट्टा लुक को बैलेंस कर रहा है.

कंगना रनौत का ये सूट लुक भी बेहद ग्रेसफुल है. उन्होंने वाइट कलर की हैवी फ्लेयर्ड अनारकली कुर्ती कैरी की है, जिसमें फुल स्ली्स दी गई हैं.एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए साथ में ऑक्सिडाइज जूलरी कैरी की है जो और भी क्लासी टच दे रही है.

कंगना रनौत का ये साड़ी लुक भी स्टनिंग होने के साथ एस्थेटिक और क्लासी है. उन्होंने फ्लोई फैब्रिक की न्यूट्रल कलर की साड़ी कैरी की है, जिसके साथ लाइट शेड्स का सटल मेकअप, माथे पर बिंदी और ओल्ड सिनेमा हेयर स्टाइल उनके लुक में चार चांद लगाते हैं. वहीं पर्ल की की स्टेटमेंट जूलरी उनके स्टाइल को सोफेस्टिकेटेड बनाते हैं.

अगर आपको किसी खास ओकेजन के लिए थीम के हिसाब से क्लासी लुक क्रिएट करना है तो कंगना का स्टाइल परफेक्ट इंस्पिरेशन रहेगा. उन्होंने पोल्का डॉट और फ्लोरल प्रिंट की साड़ी को फ्री पल्लू में ड्रेप किया है. हेयर स्टाइल ने उनके लुक के रेट्रो टच को और भी इनहैंस किया है. इसी के साथ पर्ल और क्रिस्टल डिटेलिंग का चोकर, स्टड उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY