शनिवार, 29 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Fortuner-Gloster की बढ़ेगी टेंशन! 4 सितंबर को आएगी Kia Sorento, मिलेगा हाइब्रिड और डीजल इंजन का ऑप्शन​ | Ankit Baliyan Murder Case: अंकित बालियान हत्याकांड में बड़ा खुलासा, 4 शूटरों की पहचान, एक पहले भी जा चुका है जेल​ | आम आदमी पर महंगाई की चौतरफा मार! गुड़-दूध से लेकर CNG तक के बढ़े दाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

फरीदाबाद में अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर दफनाया, 24 घंटे में ऐसे खुला राज​

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के तिगांव थाना क्षेत्र स्थित गांव मोजाबाद से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. अपराध शाखा DLF की टीम ने महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए 42 वर्षीय श्यामवीर की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार […]

Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के तिगांव थाना क्षेत्र स्थित गांव मोजाबाद से एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है. अपराध शाखा DLF की टीम ने महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए 42 वर्षीय श्यामवीर की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने मिलकर हत्या के बाद शव को घर के पास ही गड्ढा खोदकर मिट्टी में दबा दिया था. सहायक पुलिस आयुक्त अमन यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मृतक की पत्नी केशव और उसके प्रेमी कामत के रूप में हुई है.

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि कामत मृतक श्यामवीर के साथ ही मोजाबाद स्थित मकान में रहता था. इसी दौरान कामत और श्यामवीर की पत्नी केशव के बीच अवैध संबंध बन गए. जब श्यामवीर को इन संबंधों की भनक लगी, तो वह शराब के नशे में अक्सर पत्नी के साथ झगड़ा करने लगा. इसी विवाद के चलते दोनों ने श्यामवीर को रास्ते से हटाने का खौफनाक प्लान बनाया.

शराब पिलाकर सिर पर टाइल से किया हमला

पुलिस के अनुसार, 16 अगस्त की शाम कामत ने योजना के तहत श्यामवीर को अत्यधिक शराब पिलाई. जब श्यामवीर पूरी तरह नशे में धुत हो गया, तो कामत ने भारी इंटरलॉकिंग टाइल से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

वारदात के समय पत्नी केशव ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था ताकि श्यामवीर की चीखें या अंदर की आवाज बाहर न जा सके. इसके बाद दोनों ने मिलकर घर के पास ही गड्ढा खोदा और शव को उसमें दबाकर ऊपर से मिट्टी डाल दी.

24 अगस्त को जमीन में दबे शव की मिली सूचना

24 अगस्त को फरीदाबाद कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि तिगांव के मोजाबाद में जमीन के अंदर एक शव दबा हुआ है. सूचना मिलते ही तिगांव थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुँची. ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई करवाकर शव को बाहर निकाला गया.

मृतक के भाई रामबीर की शिकायत पर मामला दर्ज कर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो पत्नी केशव और प्रेमी कामत टूट गए और उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि वारदात में इस्तेमाल सामान और अन्य साक्ष्य जुटाए जा सकें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY