शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
जापानी Gen-Z और CM योगी की सेल्फी, प्रोटोकॉल से परे नई कूटनीति की छोटी सी झलक​ | ‘3 पिस्टल कहां से आए?’… दिव्या की बहन प्रज्ञा ने शेयर किया CCTV फुटेज, मर्डर को लेकर उठाए कई बड़े सवाल​ | Etawah Crime News: 7000 का गुजारा भत्ता बढ़कर 25 हजार होने का डर, पति ने पत्नी और सास की हत्या की; मुठभेड़ में गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

भारत में फिर बढ़ा H1N1 Virus का खतरा, जानें लक्षण, इलाज और बचाव के तरीके​

H1N1 Virus: भारत में H1N1 स्वाइन फ्लू फिर से फैल रहा है। हाल ही में दिल्ली एनसीआर से इससे जुड़े मामले सामने आए हैं। इससे पहले कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिलसे से 41 साल के व्यक्ति की इस वायरस के कारण मौत हो गई थी। साथ ही आपको जानकारी के लिए बता दें कि इन्फ्लूएंजा […]

H1N1 Virus: भारत में H1N1 स्वाइन फ्लू फिर से फैल रहा है। हाल ही में दिल्ली एनसीआर से इससे जुड़े मामले सामने आए हैं। इससे पहले कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिलसे से 41 साल के व्यक्ति की इस वायरस के कारण मौत हो गई थी। साथ ही आपको जानकारी के लिए बता दें कि इन्फ्लूएंजा A को स्वाइन फ्लू, स्वाइन इन्फ्लूएंजा या H1N1 इन्फ्लूएंजा वायरस भी कहा जाता है। तो आइए जानते हैं इस बीमारी के लक्षण, फैलने का तरीका और वैक्सीन से जुड़ी जानकारी और डॉक्टर को कब दिखाना है

H1N1 के लक्षण

अचानक तेज़ बुखार आना स्वाइन फ्लू के सबसे आम लक्षणों में से एक है।
गले में लगातार सूखी खांसी रहना।
गले में खराश, शरीर और मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, ठंड लगना और कंपकंपी छूटना, थकान और बहुत ज़्यादा कमज़ोरी महसूस होना।
इसके अलावा कुछ लोगों में उल्टी और दस्त की शिकायत भी देखी गई है।
H1N1 वायरस का इलाज

H1N1 के मुख्य इलाज के तौर पर इस्तेमाल होने वाली दवा ओसेल्टामिविर , लक्षण शुरू होने के 48 घंटों के भीतर सबसे ज़्यादा असरदार होती है। इसके बाद इसका असर कम हो जाता है।

आखिर क्या है H1N1 वायरस

H1N1 इन्फ्लूएंजा A वायरस का एक सबटाइप है, जो सांस से जुड़ी बीमारी फैलाने वाला वायरस है और नाक, गले और फेफड़ों को संक्रमित करता है। H का मतलब है हेमाग्लूटिनिन और N का मतलब है न्यूरामिनिडेस ; ये दो सतह वाले प्रोटीन वायरस के सबटाइप को तय करते हैं। इसलिए H1N1 का पूरा नाम हेमाग्लूटिनिन 1, न्यूरामिनिडेस 1 है।

H1N1 vs स्वाइन फ्लू

ये दोनों नाम एक ही वायरस के लिए यूज होते हैं। H1N1 इसका वैज्ञानिक नाम है,जबकि स्वाइन फ्लू इसका आम नाम है। H1N1 स्वाइन फ्लू, स्वाइन इन्फ्लूएंजा, इन्फ्लूएंजा H1N1 और H1N1 फ्लू ये सभी शब्द एक ही वायरस के बारे में बताते हैं।

इंसानों में स्वाइन फ्लू कैसे फैलता है

H1N1 मुख्य रूप से सांस से निकलने वाली उन बूंदों से फैलता है जो किसी संक्रमित व्यक्ति के खांसने, छींकने या बात करने पर निकलती हैं। ये बूंदें आपके पास 1 से 2 मीटर की दूरी पर मौजूद लोगों के मुंह या नाक में चली जाती हैं। यह वायरस कठोर सतहों पर तकरीबन 2 से 8 घंटों तक जिंदा रहता है। इसके अलावा यह संक्रमण दरवाज़े के हैंडल, फ़ोन की स्क्रीन, साझा बर्तन और सार्वजनिक परिवहन के हैंडरेल शामिल हैं।

H1N1 वायरस लोगों के बीच कैसे फैलता है

संक्रमित व्यक्ति लक्षण दिखने से 1 दिन पहले से लेकर बीमार होने के बाद 7 या उससे ज़्यादा दिनों तक दूसरों को संक्रमित कर सकता है। लक्षण दिखने से पहले संक्रमण फैलने की इसी क्षमता के कारण H1N1 घरों, दफ़्तरों और स्कूलों में तेज़ी से फैलता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY