शुक्रवार, 21 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
जापानी Gen-Z और CM योगी की सेल्फी, प्रोटोकॉल से परे नई कूटनीति की छोटी सी झलक​ | ‘3 पिस्टल कहां से आए?’… दिव्या की बहन प्रज्ञा ने शेयर किया CCTV फुटेज, मर्डर को लेकर उठाए कई बड़े सवाल​ | Etawah Crime News: 7000 का गुजारा भत्ता बढ़कर 25 हजार होने का डर, पति ने पत्नी और सास की हत्या की; मुठभेड़ में गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नशे में टल्ली दूल्हा, दहेज में बुलेट की मांग… मुजफ्फरनगर में शराबी दूल्हे का हंगामा, दुल्हन ने लौटा दी बारात​

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब दूल्हा शराब के नशे में दुल्हन के घर पहुंचा. दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें […]

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में सोमवार को एक शादी समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब दूल्हा शराब के नशे में दुल्हन के घर पहुंचा. दूल्हे की हालत देखकर दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दूल्हा नेकरबनियान में चारपाई पर लेटा दिखाई दे रहा है.

जानकारी के अनुसार, फुगाना थाना क्षेत्र के डूंगरपुर गांव निवासी शिवम की बारात बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के टांडा माजरा गांव में करिश्मा से शादी के लिए पहुंची थी. आरोप है कि बारात के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने उसे इतनी शराब पिला दी कि वह दुल्हन के दरवाजे पर अपने पैरों पर भी ठीक से खड़ा नहीं हो पा रहा था.

दहेज में मांग रहा था बुलेट

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि विरोध करने पर दूल्हे ने नशे की हालत में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग भी कर दी. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद और हंगामा शुरू हो गया. स्थिति बिगड़ने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन करिश्मा ने कहा कि उन्होंने ऐसे दूल्हे को वापस लौटा दिया और समाज को संदेश दिया कि ऐसे युवक से किसी को अपनी बेटी की शादी नहीं करनी चाहिए.

शादी में खर्च हुए सात लाख

दुल्हन के पिता सरदामल ने बताया कि दूल्हा पूरी तरह नशे में था और उसे होश तक नहीं था. उनका कहना है कि शादी की तैयारियों में लगभग सात लाख रुपये खर्च हुए, जिनमें से अधिकांश रकम कर्ज लेकर जुटाई गई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान मारपीट भी हुई और अब वे शादी में हुए खर्च की भरपाई चाहते हैं.

पुलिस ने क्या कहा?

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत कराया। क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि टांडा माजरा गांव में बारात आने के बाद दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के नशे में होने का आरोप लगाया, जिसके चलते दोनों पक्षों में कहासुनी हुई. पुलिस के अनुसार, बारात को बंधक बनाए जाने की बात सही नहीं है. उन्होंने कहा कि जो भी लिखित शिकायत मिलेगी, उसके आधार पर कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY