बालों के लिए मेहंदी तैयार कर रही हैं तो इसमें फ्रेश एलोवेरा जेल मिलाएं. ये ज्यादातर घरों में आसानी से उपलब्ध रहता है यानी बिल्कुल फ्री का इनग्रेडिएंट है और फायदे भी ढेरों हैं. एलोवेरा बालों को हाइड्रेट करके मुलायम बनाए रखने में मदद करता है और डैंड्रफ जैसी समस्याओं से भी निजात मिलती है.

आप मेहंदी के पेस्ट में एक अंडा मिला सकती हैं, क्योंकि ये बालों को प्रोटीन देने का काम करता है, जिससे आपके बालों का बीच से टूटना कम होता है, साथ ही चमक आती है. फ्रिजीनेस भी कम होगी और बालों को मजबूती भी मिलेगी. अगर आप वेजिटेरियन हैं तो अंडे की जगह दही भी मेहंदी में एड किया जा सकता है.
मेहंदी लगाने के बाद आपके बालों को बढ़िया शाइन मिलने के साथ ही बेहतरीन कलर भी मिले, इसके लिए आप चायपत्ती को पानी में उबालकर इसे छान कर ठंडा कर लें और फिर इस पानी मेहंदी का पेस्ट तैयार करें. ये एक नेचुरल कंडीशनर का भी काम करती है. बस ध्यान दें कि ये बिना फ्लेवर वाली चाय पत्ती होनी चाहिए.
बालों को मजबूत बनाने से लेकर इसमें शाइन लाने तक में मेथी दाना बहुत ही कारगर इनग्रेडिएंट है. ये बालों को झड़ने से रोकने में भी हेल्पफुल है. आप मेहंदी के पेस्ट में दो चम्मच भीगे हुए मेथी दाना को पीसकर मिलाएं. इससे बाल धोने के बाद आपको तुरंत ही रिजल्ट महसूस होगा.
मेहंदी के पेस्ट में आप ताजे गुड़हल के फूलों का पेस्ट मिलाएं, अगर ये न हो तो सूखे फूलों का पाउडर भी एड किया जा सकता है. इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो बालों को फायदा पहुंचाने के साथ ही मेहंदी में मिलकर गजब का कलर देने का काम भी करते हैं.