रविवार, 16 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
IPS अफसर आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, लूट के बाद फरार हुए बदमाश छोड़ गए कई सवाल?​ | 25 गेंदों में सिर्फ 13 रन बनाने के बाद रविंद्र जडेजा ने गौतम पर लगाए गंभीर आरोप, कहा “उन्हें मुझ पर भरोसा…​ | UGC NET Re-Exam: 3 पेपर की फिर होगी परीक्षा, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल, 9 और 10 सितंबर को होगा री-एग्जाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Floor Cleaner At Home: चमकेगा फर्श, खुशबू से महकेगा घर, रसोई में रखी इन चीजों से बनाएं क्लीनर​

फर्श पर पड़े दाग छुड़ाने के लिए घर पर ही आप रसोई में रखी कुछ चीजों से क्लीनर तैयार कर सकती हैं. इसमें केमिकल भी नहीं होगा, इसलिए किसी तरह का नुकसान होने की संभावना न के बराबर होती है. ये क्लीनर आपके फर्श को चमकाने के साथ ही घर में एक भीनी खुशबू फैलाएगा […]

फर्श पर पड़े दाग छुड़ाने के लिए घर पर ही आप रसोई में रखी कुछ चीजों से क्लीनर तैयार कर सकती हैं. इसमें केमिकल भी नहीं होगा, इसलिए किसी तरह का नुकसान होने की संभावना न के बराबर होती है. ये क्लीनर आपके फर्श को चमकाने के साथ ही घर में एक भीनी खुशबू फैलाएगा और कीड़ेमकोड़ो को आने से भी रोकेगा. जान लेते हैं स्टेप बाय स्टेप कि इसे किस तरह से बनाएं.

बरसात के मौसम में खासकर घर में सीलन होना, इस वजह से छोटे कीड़े आने लगना जैसी चीजें काफी परेशान करती हैं. ऐसे में बाजार से क्लीनर खरीदने की बजाय इसे घर पर ही तैयार करना एक बढ़िया और किफायती ऑप्शन हो सकता है.

क्लीनर बनाने के लिए इनग्रेडिएंट्स

घर पर नेचुरल क्लीनर बनाने के लिए आपको कुछ बेसिक इनग्रेडिएंट्स चाहिए होंगे.

  • 2 से 3 कपूर की टिकिया
  • 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा
  • 3 चम्मच सफेद नमक
  • 1 से डेढ़ गिलास पानी
  • 23 चम्मच सफेद सिरका
  • 2 बड़े नींबू का रस
  • खुशबू के लिए कोई भी एसेंशियल ऑयल 56 बूंदें

Getty Images

इस तरह से बनाएं क्लीनर

बर्तन में पानी लेकर इसमें कपूर को पीसकर मिला लें. नमक और बेकिंग सोडा भी एड करें और चम्मच से घोल लें. इसमें नींबू का रस और सिरका भी डालकर मिलाएं. इसके बाद एक बोतल में भर लें. अब इसमें एसेंशियल ऑयल एड करें और ढक्कन लगाने के बाद बोतल को अच्छी तरह से शेक कर लें.

कैसे करें इसका यूज?

इस क्लीनर को यूज करने के लिए आप पोंछे के पानी में दो से तीन ढक्कन एड कर सकती हैं. इसके अलावा जहां दाग हो वहां पर सीधे स्प्रे करके क्लीन करना सही रहता है. ये क्लीनर गंदगी के साथ ही बैक्टीरिया को भी साफ करेगा और कीड़ेमकोड़ो को भी आने से रोकेगा.

कैसे काम करता है ये क्लीनर

क्लीनर में एशेंसियल ऑयल के साथ ही कपूर और नींबू भी है जो घर में एक भीनी खुशबू फैलाने का काम करेंगे. इसी के साथ बेकिंग सोडा भी क्लीनिंग के साथ गंध को सोखने का काम करता है और विनेगर भी बेहतरीन नेचुरल क्लीनर होता है. नमक भी एक बढ़िया क्लीनिंग एजेंट है और मक्खियों को भी दूर रखता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY