रविवार, 16 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
स्किन टाइप के हिसाब से कौन से फूड्स खाएं? जानें सही डाइट​ | UP में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है…IPS की मां की हत्या पर अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला​ | IPS Mother Murder: IPS अधिकारी की मां की हत्या, अखिलेश यादव ने उठाए सवाल, कहा- यूपी में पुलिस ही सुरक्षित नहीं​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IPS अफसर आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, लूट के बाद फरार हुए बदमाश छोड़ गए कई सवाल?​

Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के धवरूवा गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां घर में अकेली रह रही IPS अफसर आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की हत्या कर दी गई. घर में लूटपाट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है. घटना की जानकारी आज सुबह […]

Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश में अंबेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र के धवरूवा गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां घर में अकेली रह रही IPS अफसर आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की हत्या कर दी गई. घर में लूटपाट किए जाने की भी जानकारी सामने आई है. घटना की जानकारी आज सुबह उस समय हुई, जब उनकी देखभाल करने वाली दाई रोज की तरह घर पहुंची, जिसके बाद घटना के बारे में जानकारी हुई. आशंका जताई जा रही है कि बदमाश लूट के इरादे से घर में घुसे होंगे और हत्या के बाद लूट की घटना के अंजाम दिया होगा. मृतक महिला के शरीर से कई कीमती गहने गायब थे, जिससे शक और गहरा गया है. वहीं इस वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश कई अनसुलझे सवाल छोड़ गए हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं आसपास के लोगों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है.

दरअसल, घर में काम करने वाले दाई जब घर पहुंची तो उन्होंने बुजुर्ग महिला को मृत देख आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वारदात रात के समय की बताई जा रही है. हालांकि, हत्या किस वजह से की गई और घर से क्याक्या सामान लूटा गया, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

कई अधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. अयोध्या रेंज के IG ने घटनास्थल का जायजा लिया और स्थानीय अधिकारियों से मामले की जानकारी ली. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है. साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने का काम किया जा रहा है.

अंबेडकरनगर में एक आईपीएस अधिकारी की माता जी की हत्या का दुखद समाचार आया है।

उप्र मे पुलिस ही सुरक्षित नहीं है, दुर्भाग्यपूर्ण!

— Akhilesh Yadav August 16, 2026

बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली रहती थीं. ऐसे में पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी या आरोपी किस तरह घर में दाखिल हुआ. क्या हमलावर पहले से महिला को जानते थे या लूट के इरादे से घर में घुसे थे, इन सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल सकती है, ताकि वारदात से पहले और बाद में संदिग्ध गतिविधियों का पता लगाया जा सके. इसके अलावा मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच किए जाने की संभावना है.

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हत्या और लूट की इस वारदात से गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ होगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

कौन हैं IPS आशुतोष मिश्रा?

ग्रामीणों का कहना है कि IPS आशुतोष मिश्रा 15 अगस्त को एक विद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे. कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वो शाम को वापस चले गए थे. आशुतोष भारतीय पुलिस सेवा में 2016 बैच के अधिकारी हैं. वह राज्य पुलिस सेवा/पीपीएस से प्रमोट होकर IPS बने हैं. वर्तमान में लखनऊ स्थित पुलिस भवन कल्याण में एसपी के पद पर तैनात हैं.

रिपोर्ट अनुराग चौधरी/ अंबेडकरनगर

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY