गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
खाना खाने के बाद टहलना क्यों है जरूरी? जानें शरीर पर इसका असर​ | Duleep Trophy का फाइनल अब Chennai में होगा, BCCI ने दर्शकों की सुविधा के लिए बदला मैदान​ | फोन खरीदना जेब पर पड़ेगा भारी! जानिए किन-किन ब्रांड्स ने बढ़ा दी कीमत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में उतरेगी कार कंपनी, भारत में पेटेंट कराया डिजाइन​

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी विनफास्ट भारत में अपने इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने अब अपनी नई Rasad इलेक्ट्रिक मैक्सीस्कूटर का डिजाइन भारत में पेटेंट कराया है. इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में और नए मॉडल उतारने की तैयारी कर […]

वियतनाम की इलेक्ट्रिक वाहन कंपनी विनफास्ट भारत में अपने इलेक्ट्रिक टूव्हीलर पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने अब अपनी नई Rasad इलेक्ट्रिक मैक्सीस्कूटर का डिजाइन भारत में पेटेंट कराया है. इससे संकेत मिलते हैं कि कंपनी भारत के इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में और नए मॉडल उतारने की तैयारी कर रही है.

VinFast Rasad एक मैक्सीस्कूटर है, यानी इसका साइज नॉर्मल इलेक्ट्रिक स्कूटर से बड़ा है. इसका डिजाइन काफी शार्प और एंगुलर रखा गया है. आगे की तरफ LED हेडलैंप के साथ Vशेप LED DRLs दिए गए हैं. इसके अलावा इसमें लंबी विंडस्क्रीन भी देखने को मिलती है. स्कूटर में स्टेप्ड सीट दी गई है, जिससे राइडर और पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए अलगअलग जगह मिलती है. इसमें फ्लैट फ्लोरबोर्ड और स्प्लिट पिलियन ग्रैब रेल भी दी गई है. सस्पेंशन की बात करें तो आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं. ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. स्कूटर में बड़े अलॉय व्हील और चौड़े टायर भी मिलते हैं, जो इसे ज्यादा दमदार लुक देते हैं.

100kmph की हो सकती है टॉप स्पीड

VinFast ने अभी Rasad की आधिकारिक बैटरी और मोटर की जानकारी नहीं दी है. हालांकि, वियतनामी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें सेंटरमाउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिल सकती है. इस मोटर की अधिकतम पावर करीब 7.1kW बताई जा रही है. रिपोर्ट्स में इसकी टॉप स्पीड करीब 100kmph होने का भी दावा किया गया है. हालांकि, इन आंकड़ों की VinFast ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

भारत में कब लॉन्च होगा?

Rasad से पहले VinFast भारत में Viper इलेक्ट्रिक स्कूटर और Sulad कॉन्सेप्ट पर आधारित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के डिजाइन भी पेटेंट करा चुकी है. कंपनी ने पहले ही भारत के इलेक्ट्रिक टूव्हीलर बाजार में 2026 में एंट्री करने की योजना बताई थी. शुरुआती योजना में तीन इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल होने की बात कही गई थी. लेकिन Rasad का डिजाइन पेटेंट भारत में दाखिल होने का मतलब यह नहीं है कि इसे यहां जरूर लॉन्च किया जाएगा. फिलहाल कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट, कीमत और भारतीय स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है. अगर यह स्कूटर भारत आता है तो इसका मुकाबला बड़े और प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटरों से हो सकता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY