गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
गिग वर्कर्स की कमाई कभी कम-कभी ज्यादा? NPS से ऐसे बना सकते हैं रिटायरमेंट फंड​ | मानसून में ईयर इंफेक्शन का खतरा, कान में पानी या खुजली को न करें नजरअंदाज​ | सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी तेजी! 3 महीने के हाई पर गोल्ड, सिल्वर ₹10,000 उछली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Duleep Trophy का फाइनल अब Chennai में होगा, BCCI ने दर्शकों की सुविधा के लिए बदला मैदान​

दलीप ट्रॉफी 202627 का अगले महीने होने वाला फाइनल बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ से हटाकर अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कराया जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को बताया कि फाइनल को चेन्नई स्थानांतरित करने का फैसला इसलिए किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में बैठकर इस महत्वपूर्ण घरेलू […]

दलीप ट्रॉफी 202627 का अगले महीने होने वाला फाइनल बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ से हटाकर अब चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कराया जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बुधवार को बताया कि फाइनल को चेन्नई स्थानांतरित करने का फैसला इसलिए किया गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा दर्शक स्टेडियम में बैठकर इस महत्वपूर्ण घरेलू मुकाबले को देख सकें। फाइनल छह से 10 सितंबर तक खेला जाएगा।

बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘‘दलीप ट्रॉफी 202627 का फाइनल बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में कर दिया गया है। इसका उद्देश्य दर्शकों को छह से 10 सितंबर तक होने वाले फाइनल को स्टेडियम में देखने का मौका देना है। ’’ टूर्नामेंट के बाकी मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार 23 अगस्त से बेंगलुरु के सीओई में ही खेले जाएंगे।

शुरुआती दिन पूर्वी क्षेत्र का सामना पूर्वोत्तर क्षेत्र से जबकि उत्तरी क्षेत्र की भिड़ंत पश्चिम क्षेत्र से होगी। 202627 सत्र में दलीप ट्रॉफी में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस बार टूर्नामेंट अपने पारंपरिक क्षेत्रीय प्रारूप में लौट आया है।

इसमें मध्य क्षेत्र, दक्षिण क्षेत्र, पूर्वी क्षेत्र, पश्चिम क्षेत्र, उत्तरी क्षेत्र और पूर्वोत्तर क्षेत्र की टीमें शामिल हैं। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि सीओई में दर्शकों की संख्या को लेकर कुछ सीमाएं हैं इसलिए फाइनल को चेन्नई स्थानांतरित करने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘दलीप ट्रॉफी हमारे घरेलू कैलेंडर का महत्वपूर्ण प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट है।

इसमें हमेशा उच्च स्तर का क्रिकेट देखने को मिलता है और हम चाहते हैं कि प्रशंसकों को फाइनल मुकाबला स्टेडियम में देखने का मौका मिले। ’’ सैकिया ने कहा, ‘‘सीओई में दर्शकों की मौजूदगी को लेकर कुछ प्रतिबंध हैं। इसलिए हमें लगा कि फाइनल को ऐसे मैदान पर कराया जाना उचित होगा, जहां प्रशंसक आकर इस मुकाबले का हिस्सा बन सकें।

’’ उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट का प्रसारण भी बढ़ाया गया है। दलीप ट्रॉफी के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग होगी जबकि एक क्वार्टर फाइनल, एक सेमीफाइनल और फाइनल का टीवी पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY