गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
BCCI Fitness Crackdown: अब Senior Players को नहीं मिलेगी छूट, CoE ने तय किए पारदर्शी Fitness Standards​ | तेज रफ्तार, सामने आया जानवर और फिर मौत… जानिए कैसे हुआ आबान की कार का एक्सीडेंट​ | Gut Health Tips: हमारी गट हेल्थ कैसे करती है काम? एक्सपर्ट से जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

पावरफुल परफॉर्मेंस वाली KTM 390 Duke अब हुई महंगी, फीचर्स वही लेकिन अब चुकाने होंगे ज्यादा पैसे​

KTM ने भारत में अपनी 390 Duke रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. यह बदलाव 390 Adventure सीरीज की कीमत बढ़ाने के एक दिन बाद किया गया है. नई कीमतों में सबसे ज्यादा ₹7,000 तक की बढ़ोतरी हुई है. इसका असर स्टैंडर्ड KTM 390 Duke और ज्यादा पावरफुल 390 Duke R दोनों मॉडल्स […]

KTM ने भारत में अपनी 390 Duke रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. यह बदलाव 390 Adventure सीरीज की कीमत बढ़ाने के एक दिन बाद किया गया है. नई कीमतों में सबसे ज्यादा ₹7,000 तक की बढ़ोतरी हुई है. इसका असर स्टैंडर्ड KTM 390 Duke और ज्यादा पावरफुल 390 Duke R दोनों मॉडल्स पर पड़ा है.

नई KTM 390 Duke की कीमत

349.32cc इंजन वाली की कीमत अब बढ़कर ₹2.84 लाख हो गई है. इससे पहले यह बाइक ₹2.77 लाख में उपलब्ध थी. यानी कंपनी ने इसकी कीमत में ₹7,000 का इजाफा किया है.वहीं, KTM 390 Duke R की कीमत अब ₹3.45 लाख हो गई है, जो पहले ₹3.39 लाख थी. इस मॉडल की कीमत में ₹6,000 की बढ़ोतरी हुई है. कीमत बढ़ने के बाद दोनों बाइक्स के बीच का अंतर थोड़ा कम हो गया है. पहले जहां दोनों में ₹62,000 का फर्क था, वहीं अब यह अंतर ₹61,000 रह गया है.

बाइक में कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं

खास बात यह है कि कीमत बढ़ाने के बावजूद ने बाइक के इंजन या फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है. माना जा रहा है कि यह बढ़ोतरी बढ़ती उत्पादन लागत और इनपुट कॉस्ट की वजह से की गई है.

स्टैंडर्ड KTM 390 Duke में 349.32cc सिंगलसिलेंडर इंजन मिलता है, जो 41.5 PS की पावर और 33.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. वहीं, 390 Duke R में 398.63cc इंजन दिया गया है, जो 46 PS की पावर और 39 Nm का टॉर्क देता है. दोनों बाइक्स में 6स्पीड गियरबॉक्स स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है.

दोनों मॉडल्स में मिलते हैं कई समान फीचर्स

KTM 390 Duke और 390 Duke R में ज्यादातर राइडिंग फीचर्स एक जैसे हैं. दोनों बाइक्स में Motorcycle Traction Control , कॉर्नरिंग ABS, SuperMoto ABS, लॉन्च कंट्रोल, राइडबायवायर थ्रॉटल और Street व Rain राइड मोड्स दिए गए हैं.

इसके अलावा, दोनों मॉडल्स में ट्रैक स्क्रीन डिस्प्ले, 5इंच TFT स्क्रीन और TypeC चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. KTM की नई 390 Duke प्लेटफॉर्म की तरह इन बाइक्स में भी एडवांस इलेक्ट्रॉनिक्स और आधुनिक राइडिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY